आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, जेल में कटेगी रात, बुधवार को फिर होगी सुनवाई

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, जेल में कटेगी रात, बुधवार को फिर होगी सुनवाई

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। जेल में बंद किंग खान यानि शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत पर आज मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। कल बुधवार को सुनवाई जारी रहेगी।  आर्यन खान की तरफ से वरिष्ठ वकील पूर्व एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने केस लड़ा।

ड्रग्स रखने और उसके इस्तेमाल के आरोप झेल रहे शाहरुख़ खान (shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान 8 अक्टूबर से जेल में बंद है। बॉलीवुड के बादशाह लगातार जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं , बड़े से बड़ा वकील आर्यन का केस लड़ रहा है लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट से अभी उसे जमानत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें – सरकार की किसानों के लिए बड़ी योजना, सब्सिडी देने सहित मछुआरे को लाभ देने की तैयारी

आज मंगलवार को आर्यन खान की तरफ से पूर्व एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी पेश हुए।  उन्होंने अपनी तरफ से बहुत दलीलें दी उधर NCB के वकीलों ने भी अपना पक्ष रखा आर्यन  खान को जमानत नहीं दिए जाने की अपील की। मुकुल रोहतगी ने आर्यन की गिरफ़्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्यन कैलिफोर्निया में पढ़ते हैं वे कोविड में भारत लौटे हैं उन्हें बतौर गेस्ट क्रूज पर बुलाया गया था।  आर्यन एयर अरबाज मर्चेंट दोनों पार्टी में शामिल हुए उनके पास टिकट भी नहीं थे , आर्यन से कुछ बरामद नहीं हुआ जबकि अरबाज के जूते में ड्रग मिली।

ये भी पढ़ें – एमपी हाऊसिंग बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को दिया Diwali Gift, बढ़ाया 8 प्रतिशत DA

मुकुल रोहतगी ने कहा कि ड्रग्स लेने की जाँच  NCB ने आर्यन का कोई टेस्ट नहीं कराया। बिना किसी आधार के कोई कैसे किसी को जेल में रख सकता है।  दोनों पक्षों की बहस कोर्ट उठने तक चलती रही और मंगलवार की सुनवाई पूरी हो गई, अब बुधवार को फिर इस मामले की सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें – MP By- Election : दांव पर सियासी भविष्य, हार-जीत तय करेगी जनता किसके साथ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews