भीड़ में गिरे शख्स की मदद को दौड़े आर्यन खान, फैंस बोले- दिल जीत लिया

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे आर्यन खान का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
Aryan Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडले बेटे आर्यन खान हमेशा किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। कभी उनका चार्मिंग लुक चर्चा में आ जाता है तो कभी एक्सप्रेशन फैंस के बीच सुर्खियों में होते हैं। अब हाल ही में उनका एक ऐसा अंदाज वायरल हुआ है। जिसकी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, आर्यन डांसर और एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। यहां उन्हें देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब वो पार्टी से बाहर निकले तो हर कोई उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाने की कोशिश कर रहा था। पैपराजी भी आर्यन को कवर करने के लिए मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान आर्यन का स्वीट जेस्चर लोगों का दिल जीत रहा है।

आर्यन ने गिरे फैन को उठाया

जब आर्यन भीड़ के बीच में से निकल रहे थे तब अचानक एक शख्स नीचे गिर पड़ा। हालांकि इस दौरान शाहरुख के लाडले लिए जिस खूबसूरती से स्थिति को संभाला है वह चर्चा में आ गया है। उन्होंने जैसे ही देखा कि शख्स नीचे गिर पड़ा है वह तुरंत ही उसे उठाने के लिए आगे बढ़े और उसकी मदद की। आर्यन के साथ मौजूद सिक्योरिटी पर्सन भी शख्स को उठाते दिखाई दिए। इसके बाद आर्यन अपनी कार को तरफ चले गए।

फैंस ने की तारीफ

आर्यन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी सादगी को देखने के बाद हर कोई तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक ने कहा यह सादगी कमाल की है। एक का कहना था आर्यन जिस तरह से उसे उठाने के लिए आगे बढ़े यह काबिले तारीफ है। लोग अलग-अलग तरह से उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

राघव और शहनाज की बॉन्डिंग

इस दौरान बर्थडे बॉय राघव जुयाल और शहनाज गिल को भी देखा गया। राघव ने एक्ट्रेस का हाथ थामा हुआ था और वह उन्हें भीड़ के बीच से बचाते हुए जा रहे थे। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है और लोगों ने इन्हें बी टाउन का नया कपल कहना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस पर इन दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews