हंपी महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर हुआ अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

हंपी महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर हुआ अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Attack On Kailash Kher: कैलाश खेर भारत के जाने-माने सिंगर और कॉम्पोजर हैं। उनकी आवाज से लाखों दीवाने हैं। कर्नाटक में आयोजित तीन दिवसीय हंपी उत्सव में कार्यक्रम के दौरान उनपर हमला हुआ। एक तरफ जहां लोग उनके गानों पर झूम रहे थे वहीं 2 युवकों ने उनपर बोतल फेंक कर मारी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों युवकों ने कन्नड़ गाने की मांग की थी। परफॉरमेंस के बीच गाने की मांग करते-करते उन्होनें गायक पर पानी का बोतल फेंक। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

3 दिनों से चल रहा हंपी महोत्सव

बता दें कि हपी महोत्सव 27 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए आयोजित हुआ था। अंतिम दिन कैलाश खेर को उनके गानों को जलवा बिखेरने के लिए बुलाया गया था। इस ईवेंट में कई बॉलीवुड और कन्नड़ कलाकार शामिल हुए और पर्फॉर्म भी किया है। इस दौरान कई अलग-अलग प्रकार के शो का आयोजन भी हुआ। जिसमें साउन्ड और लाइट शो भी शामिल था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews