हॉलीवुड फिल्म अवतार फायर एंड एश का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें इंडिया में कब होगी रिलीज

हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून अब अपनी सुपरहिट फिल्म अवतार के तीसरे भाग अवतार: फायर एंड एस के साथ वापसी कर रहे हैं। बता दें कि इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 19 दिसंबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
avatar movie trailer

हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक सभी को याद ही होगा, यह एक ऐसी फिल्म है जो की आईकॉनिक होने के साथ-साथ सच्ची घटना पर आधारित है, जिसके निर्देशक जेम्स कैमरून हैं जो कि हॉलीवुड के मास्टर डायरेक्टर माने जाते हैं। साल 1997 में उन्होंने कलेक्ट फिल्म टाइटैनिक बनाई थी, जिसने पूरी दुनिया में धमाल मचाया था। आज भी लोग इस फिल्म को भूल नहीं पाए हैं। निर्देशक एक बार फिर स्क्रीन पर बड़े धमाके की तैयारी में हैं।

दरअसल, साल 2009 में रिलीज हुई अवतार का अब तीसरा पार्ट अवतार फायर एंड एश सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देखें ट्रेलर

इस फिल्म का पहला लुक मेर्क्स द्वारा रिलीज कर दिया गया था। वहीं, अब तीसरे पार्ट का ट्रेलर भी आउट हो चुका है जो कितना शानदार है कि फैंस बार-बार इसे देख रहे हैं। इसमें नया विलन वंग का पहला लुक भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसका ट्रेलर कुल 2 मिनट 25 सेकंड का है, जिसमें यह दिखाया गया है कि नेयतिरी और जैक सूली पेंडोरा दुनिया में अपने बच्चों के साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं, लेकिन तभी दुश्मन उनकी दुनिया पर हमला कर देता है। तब एश पीपल के कबीले के साथ मिलकर वह अपने पेंडोरा को बचाने के लिए युद्ध करते हैं।

भारत में होगा रिलीज

इस फिल्म की बहुत बड़ी हिंदी ऑडियंस भी है, ऐसे में जिस दिन मूवी वर्ल्डवाइड पर रिलीज की जाएगी उसी दिन इंडिया में भी यह रिलीज होगी। भारत में इंग्लिश के अलावा इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को देख चुके लोग इसके तीसरे पार्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

9 दिसंबर को होगा रिलीज

मीडिया सूत्रों के मानें तो अवतार की दुनिया इस कहानी के बाद बिल्कुल भी खत्म नहीं होने वाली है। मेर्क्स 2019 में इसके चौथे पार्ट को भी लाने की तैयारी में हैं जो फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है। इसके अलावा, जेम्स कैमरून ने अवतार द वे ऑफ वॉटर और अवतार फायर एंड एस दोनों की शूटिंग 25 सितंबर 2017 में ही पूरी कर ली थी। वहीं, अब तीसरे पार्ट को 19 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा।

दर्शकों में एक्साइटमेंट

फिल्म का ट्रेलर और टीज़र देखकर लोगों में जो एक्साइटमेंट है, उसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचाने वाली है। हालांकि, 19 दिसंबर को फिल्म बड़े पर्दे पर आने के बाद ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को यह कितना पसंद आया है और इसमें पूरी दुनिया में कितने करोड़ की कमाई की है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews