मार्वल स्टूडियो ने भारतीय दर्शकों को दिया दिवाली का तोहफा, अमेरिका से पहले इंडिया में रिलीज होगी एवेंजर्स डूम्सडे

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने भारतीय दर्शकों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है।
Avengers Doomsday

एवेंजर्स डूम्सडे हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसकी रिलीज का इंतजार केवल विदेशी ही नहीं बल्कि भारतीय दर्शक भी कर रहे हैं। इंडियन फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी के बारे में जानना चाहते है। फैंस की इस एक्साइटमेंट को हाल ही में मेकर्स ने बढ़ाने का काम किया है।

दिवाली के पहले भारतीय दर्शकों को मार्वल स्टूडियो की तरफ से एक गिफ्ट दिया गया है। यह गिफ्ट एवेंजर्स डूम्सडे से जुड़ा हुआ है। इसका ऐलान फिल्म के कैप्टन अमेरिका यानी क्रिस इवांक और डॉक्टर डूम हॉज रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने किया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म को लेकर क्या अपडेट आई है।

जल्दी रिलीज की जाएगी एवेंजर्स डूम्सडे

त्योहार के मौके को देखते हुए मार्वल स्टूडियो ने भारतीय दर्शकों को स्पेशल गिफ्ट दिया है। ये तोहफा फिल्म की बदली हुई रिलीज डेट के रूप में दिया गया है। इस फिल्म को विदेशों के साथ इंडिया में 18 दिसंबर को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन अब दिवाली सरप्राइज के तौर पर इसे इंडिया में एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा।

शेयर किया वीडियो

मार्वल स्टूडियो ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। इसमें क्रिस इवांक और रॉबर्ट डाउनी जूनियर संदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत नमस्ते इंडिया से करते हुए दोनों सितारे कहते हैं कि इस दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है वह यह है कि एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे के शुरुआत का प्रतीक है। इसके बारे में हम काफी कुछ जानते हैं बस फर्क इतना है कि अंधेरे से उजाले की और जाने की जगह मुझे लगता है कि यहां मामला शायद उलटी दिशा में जा रहा है। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। हम आपसे एवेंजर्स डूम्सडे में मिलेंगे, वो भी एक दिन पहले।

फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित

मेकर्स की अनाउंसमेंट से साफ हो गया है की फिल्म को अमेरिका से एक दिन पहले 17 दिसंबर को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों में हमेशा उत्साह देखने को मिलता है। इस फिल्म के लिए भी फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews