Avengers Doomsday का शानदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से टकराएगी सुपरहीरोज की फौज

Avengers Doomsday देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। मार्वल स्टूडियो ने आज इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो एक्शन से भरपूर नजर आ रहा है।
Avengers Doomsday

मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इस एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और हेले एटवेल नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि वेनेसा किर्बी का किरदार सू स्टॉर्म पृथ्वी के सबसे ताकतवर सुपर हीरो लैटवेरियन से होने वाले खतरों के बारे में चेतावनी देती है। ये ट्रेलर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है।

कैसा है अवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि रिच रिचर्ड मलबे के ढेर के बीच डूम का सामना करता है। फिर क्रिस हैमवर्थ का थोर डूम से कहता है कि ‘इससे पहले कि मैं तुम्हें नरक भेजूं, तुम खुद ही वहां जाने की भीख मांगोगे।’ लेकिन थोर हमला करता उसके पहले ही डूम उसे रोक देता है और फिर नॉर्स के देवता पर ग्रीन एनर्जी बीम से हमला करता है। इसके बाद वह एक फौज खड़ी करता है और कहता है कि ‘नर्क मेरी बात मानता है, क्योंकि मैं डूम हूं।’

डॉक्टर डूम ओर सुपरहीरोज का मुकाबला

इस क्लिप में भी दर्शकों को वैसा ही एडवेंचर देखने को मिल रहा है जैसा पिछले महीने सैन डिएगो के कॉमिक कॉन में मार्वल स्टूडियो के हॉल H पैनल के दौरान दिखाया गया था। ऐवेंजर्स, थंडरबोल्ट्स, फैंटास्टिक फोर और कई सुपरहीरो मिलकर डॉ डूम का मुकाबला करेंगे।

ये स्टार्स आएंगे नजर

फिल्म में कई बड़े-बड़े सितारों को शामिल किया गया है। डाउनी जूनियर के वापसी के अलावा इवांस को कैप्टन अमेरिका के रोल में वापस लौटते देखा जाएगा। एंडोगम में समय में उन्हें सुपर हीरो की जिम्मेदारियां से पीछे हटने के बाद अब वापसी करते हुए देखा जाने वाला है। हेम्सवर्थ थोर के किरदार में लौट रहे हैं और पॉल को एंट मैन के तौर पर देखा जाएगा। लेटेशिया, सेबेस्टियन स्टेन, टॉम हिडलस्टन, सिमु लियू भी अपने अपने किरदारों के साथ वापसी करेंगें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews