पेपराजी के सामने बिगड़ी अविका गौर की तबीयत, सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेग्नेंसी की चर्चा

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक्ट्रेस की तबीयत अचानक बिगड़ती नजर आ रही है।
Avika Gor

टेलीविजन की बालिका वधू यानी अविका गौर को अक्सर चर्चा में बने हुए देखा जाता है। सीरियल में आनंदी का किरदार निभा कर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। कुछ दिनों पहले मिलिंद चंदवानी के साथ उनकी शादी हुई है। शादी के बाद अक्सर इस कपल को पेपराजी के लिए पोज देते हुए देखा जाता है।

हाल ही में एक बार फिर ये कपल एक दूसरे के साथ नजर आया। हालांकि, इस दौरान अविका की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगी। यह देखने के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की चर्चा शुरू हो गई है। इसके पहले भी यह खबर सामने आई थी कि वह प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया था।

वायरल हुआ वीडियो

अविका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने पति मिलिंद के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ये दोनों एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बाहर निकलते ही मीडिया ने इन्हें घेर लिया। दोनों पोज दे रहे थे तभी एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल गए।

क्या प्रेग्नेंट हैं अविका?

एक्ट्रेस कभी मुस्कुराने की कोशिश करती नजर आईं तो कभी अपने पेट पर हाथ रखती दिखाई दीं। जब उनसे कंट्रोल नहीं हुआ तो वो साइड में गई और पिलर के पास जाकर उल्टियां करने लगी। यह देखकर मिलिंद तुरंत उनके पास पहुंचे और पेपराजी से यह सब रिकॉर्ड ना करने को कहा।

पहले भी आई थी खबरें

आपको बता दें कि एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरें पहले भी आना शुरू हुई थी। दरअसल, मिलिंद ने एक वीडियो शेयर कर 2026 में नई शुरुआत और लाइफ में होने वाले बड़े बदलाव के बारे में बात की थी। तब लोगों को लगा था कि यह दोनों माता-पिता बनने वाले हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों को झूठा बताया था। हालांकि, अब जिस तरह से अविका की पैप्स के सामने तबीयत बिगड़ी है। उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। जब तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आता तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

शादी को हुए हैं 5 महीने

आपको बता दें कि अविका गौर और मिलिंद चंदवानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 30 सितंबर 2025 को इन दोनों ने ‘पति-पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी की थी। टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे इस शादी में शामिल हुए थे और इसे टीवी पर भी टेलीकास्ट किया गया था।

कौन है मिलिंद चंदवानी

मिलिंद चंदवानी एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। उन्हें टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ में भी देखा जा चुका है। वह कैंप डायरीज नाम का एक एनजीओ चलाते हैं। सोशल एक्टिविस्ट बनने से पहले वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और इंफोसिस में काम करते थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews