सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से होगा आवारापन 2 का क्लैश, रिलीज डेट हुई अनाउंस

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी फिल्म आवारापन के सीक्वल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
Awarapan 2

इमरान हाशमी बॉलीवुड फैंस के बीच एक चर्चित चेहरा हैं। जब भी उनका कोई प्रोजेक्ट आता है फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। एक्टर को चाहने वाले लंबे समय से उनकी फिल्म आवारापन 2 का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा चल रही है।

बता दें कि बीते साल फिल्म का आधिकारिक अनाउंसमेंट किया गया था। इसे अप्रैल 2026 में रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि कुछ कारणों की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। चलिए जान लेते हैं कि यह सिनेमाघरों में कब दस्तक देने वाली है।

कब रिलीज होगी आवारापन 2

इमरान हाशमी की इस फिल्म को विशेष फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ के हाथों में है। इसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब प्रोडक्शन हाउस की ओर से कुछ लेटेस्ट पोस्ट पर रिलीज डेट की जानकारी शेयर की गई है। इसके मुताबिक फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

आवारापन 2 की रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का क्लेश सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से होने वाला है।

19 साल बाद बन रहा सीक्वल

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज की गई थी। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही थी लेकिन जब यह टीवी पर आए थे इससे बहुत सफलता मिली। यह इमरान की कल्ट फिल्मों में से एक है। अब 19 साल बाद जब इसका सीक्वल रिलीज हो रहा है तो यह कैसी सफलता हासिल करता है ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews