‘Moye Moye’ मोमेंट बनाते नजर आए आयुष्मान खुराना, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई ना कोई नया ट्रेंड वायरल होते हुए दिखाई देता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारे और अन्य सेलेब्स को भी इन ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए देखा जाता है। अगर किसी ट्रेंड के एक या दो वीडियो सामने आते हैं तो देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो चलने लगते हैं। अगर कोई सितारा इस तरह के ट्रेंडिंग वीडियो को फॉलो कर ले तो लोगों के बीच इसे लेकर क्रेज भी ज्यादा देखा जाने लगता है। हाल ही में आयुष्मान खुराना को भी एक वायरल ट्रेंड फॉलो करते हुए देखा गया।

वायरल हुआ वीडियो

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और सिंगर हैं। अपने अभिनय और शानदार आवाज दोनों से ही उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की है। फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाने के अलावा उन्हें गाने गाते हुए भी देखा जाता है और कई बार वह कॉन्सर्ट या फिर किसी फंक्शन में भी नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो में आयुष्मान खुराना को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘मोये माेये’ मोमेंट को फॉलो करते हुए देखा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”889417296″]

हर जगह छाया मोये माेये ट्रेंड

यह एक ऐसा ट्रेंड है जो इस समय हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रहा है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक सभी जगह लोग जमकर इस पर वीडियो बना रहे हैं। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड के सितारों को भी इस पर अपनी रील्स शेयर करते हुए देखा जा रहा है। आयुष्मान खुराना भी यही करते हुए दिखाई दिए। दिल्ली में एक शो के दौरान गाना गाते हुए उन्होंने इस ट्रेंड को फॉलो किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों लोगों के बीच स्टेज पर खड़े होकर आयुष्मान अपनी शानदार आवाज में गाना गा रहे हैं। गाना गाते हुए अचानक से ही वह ‘मोये माेये’ गुनगुनाने लग जाते हैं और उनके साथ स्टेज पर मौजूद म्यूजिशियन भी जमकर इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं। तभी सभी को रोकते हुए एक्टर कहते हैं कि ‘यहां पर गाना गाने आए हैं, हम ट्रेंड बनाने नहीं आए हैं।’ उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस हंसने लगती है। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मोये माेये ट्रेंड

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा ये मोमेंट एक सर्बियन गाना है। इसे सिंगर टेरा डोया ने अपनी आवाज दी है। इसी साल रिलीज हुए इस गाने का मतलब बुरा सपना होता है। सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त तरीके से इस गाने पर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews