
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज भी हमारे समाज में त्वचा के रंग को लेकर बहुत भेदभाव है। गोरे रंग को अक्सर सुंदरता का पर्याय माना जाता है और इसी कारण सांवले या गहरे रंग वाले व्यक्ति को कई बार कई तरह की टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे मामले लड़कियों के साथ अधिक होते हैं और कई बार ये उनके हमले इतने गहरे हो जाते हैं कि सहना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा वाकया एक टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ।
वृक्षों को बचाने इस पर्यावरण प्रेमी का अनूठा सुझाव, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बंगाली टीवी अभिनेत्री श्रुति दास (Shruti Das) को अपने सांवले रंग के कारण लंबे समय से सोशल मीडिया पर हेट कमेंट्स का सामनी करना पड़ रहा था। इससे परेशान होकर अब उन्होने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। श्रुति दास ने साल 2019 में बंगाली टीवी सीरियल ‘त्रिनयनी’ से करियर की शुरूआत की थी। उनका कहना है कि पिछले दो सालों से उन्हें उनके रंग के कारण लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पहले उन्होने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन ये हमले अब निजी हो गए हैं इसलिए इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अभिनेत्री श्रुति ‘देशेर माटी’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं और जैसे जैसे इस धारावाहिक को लोकप्रियता मिलती गई, उनपर भद्दे कमेंट्स बढ़ते गए। अब लोग रंग के साथ ही उनके चरित्र पर भी टिप्पणी करने लगे हैं और इसीलिए उन्होने पुलिस की सहायता मांगी है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

