सिनेमाघरों में फिर लौटेगा बाहुबली, सुपरस्टार प्रभास ने किया ये स्पेशल पोस्ट

दूसरा पार्ट भी रिलीज होते ही, इसने बहुत ही कम दिनों में वर्ल्डवाइड पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर लिया था। इसी बीच फैंस को नई खबर मिली है, जिससे उनके मन में खुशी का माहौल है!
PRabhash

बॉलीवुड सिनेमा इंडस्ट्री के बजाय अब लोगों के बीच साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़-चढ़कर बोल रहा है, जहां एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में बनाई जाती हैं, जिसकी स्टोरी के साथ-साथ एक्टिंग इतनी दमदार होती है कि लोग इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। जिनमें से एक बाहुबली फिल्म भी है, जिसे रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं, जिसमें प्रभास और राणा डुग्गुबाती नजर आए थे। यह फिल्म लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी। इसकी कहानी ने लोगों के बीच ऐसा सस्पेंस रखा कि लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करने लगे।

दूसरा पार्ट भी रिलीज होते ही, इसने बहुत ही कम दिनों में वर्ल्डवाइड पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर लिया था। इसी बीच फैंस को नई खबर मिली है, जिससे उनके मन में खुशी का माहौल है!

शेयर किया पोस्ट

दरअसल, आज यानी 10 जुलाई को फिल्म के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर एक से बढ़कर एक कमेंट यूजर्स द्वारा किए जा रहे हैं। प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “10 साल पहले एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट किया था। अब सवाल और जवाब दोनों एक साथ भव्य महाकाव्य में लौटकर आ रहे हैं। बाहुबली एपिक सागा को 31 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।”

View this post on Instagram

A post shared by Baahubali (@baahubalimovie)

फैंस खुश

इस पोस्ट से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं, क्योंकि इसका मतलब साफ है कि बाहुबली के पहले और दूसरे पार्ट को अब एक ही मूवी के आधार पर थिएटर में एक बार फिर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, यह नया एक्सपीरियंस लोगों के लिए बहुत ही अलग होने वाला है।

प्रभास का फिल्मी करियर

बता दें कि प्रभास के फिल्मी करियर में बाहुबली एक ऐसी फिल्म रही है, जिसने उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। फैंस उन्हें बाहुबली के नाम से ही पहचानते हैं। छोटे से छोटे बच्चे भी उनके नाम से वाकिफ हो चुके हैं। बहुत कम ही लोग उन्हें प्रभास के रूप में बुलाते हैं। अधिकतर लोग उन्हें बाहुबली के नाम से ही संबोधित करते हैं। साउथ सिनेमा की ऑडियंस के अलावा, हिंदी बेल्ट में भी यह फिल्म हर किसी की फेवरेट है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews