बंदर का ट्विस्ट और इमोशन से भरा ट्रेलर रिलीज, नजर आया बॉबी देओल का सबसे अलग अवतार

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल जल्द ही अपनी फिल्म बंदर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
Bandar

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने पिछले कुछ समय में ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे तक दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म एनिमल में विलेन के किरदार में उन्होंने बड़े पर्दे पर जो धमाकेदार वापसी की है वह फैंस अब तक भूले नहीं है। अब एक बार फिर हो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। उन्हें फिल्म बंदर में देखा जाने वाला है।

पिछले कुछ दिनों से बंदर नाम की फिल्म की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। यह मूवी एक्टर का नया अंदाज दर्शकों के सामने पेश करने वाली है। फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। यह देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।

बंदर का ट्रेलर रिलीज

बंदर का ट्रेलर बहुत ही खास नजर आ रहा है। यह आपको एक ऐसी गहरी दुनिया में ले जाएगा जहां बोल्ड डायलॉग, शानदार ट्विस्ट, हल्का फुल्का ह्यूमर और कमाल की परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत थोड़े वल्गर डायलॉग से होती है लेकिन असली कहानी की शुरुआत भी यही से है। बॉबी देओल को समीर मेहरा के किरदार में दिखाया गया है, जो काफी रंगीन मिजाज का है। उसे डेटिंग ऐप्स पर लड़कियों को डेट करना पसंद है। लेकिन इन सब के बीच उसके थाने के चक्कर लगा शुरू हो जाते हैं क्योंकि उसे पर कुछ इल्जाम लगा दिए जाते हैं। अब समीर खुद को कैसे बेकसूर साबित करेगा। इसके खिलाफ क्या साजिश की गई है यही फिल्म में बताया गया है।

कब आएगी फिल्म

बॉबी देओल का यह किरदार अब तक कि उनकी सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। अब तक फिल्म की जितनी भी झलक सामने आई है उसमें वह फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं। स्क्रीन पर उनका स्मार्ट और चार्मिंग अवतार दर्शकों को दीवाना बना रहा है। अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे 5 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews