खत्म हुआ बैटमैन के फैंस का इंतजार, पार्ट 2 की झलक और रिलीज डेट आई सामने

बैटमैन के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि इसके पार्ट 2 की झलक और रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं
Batman part 2

सुपरहीरो बैटमैन के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। आखिरकार वो घड़ी आ गई है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले 3 साल से बैटमैन पार्ट 2 का इंतजार किया जा रहा है। अब इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

अगर आप भी बैटमैन के फैन हैं तो जाहिर सी बात है आप फिल्म के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे होंगे। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटिड है तो हाल ही में इसकी पहली झलक सामने आई है पर रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है।

बैटमैन 2 की झलक आई सामने

बताने की बैटमैन पार्ट 2 की अनाउंसमेंट पहले हिस्से की रिलीज होने के बाद ही कर दी गई थी। पहले उसने दर्शकों को जमकर दीवाना बनाया और तब से ही दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। डायरेक्टर मैट रीव्स गुपचुप तरीके से फिल्म की तैयारी कर रहे थे। अब उन्होंने इसकी झलक दिखाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Matt Reeves (@mattreevesla)

इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपने को राइटर के साथ एक पोस्ट शेयर की है। दोनों को ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कोच पर बैठे हुए देखा जा सकता है।दोनों का चेहरा ब्लर है लेकिन टेबल पर रखी हुई स्क्रिप्ट में लोगों साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा पार्टनर इन क्राइम फाइटर।

कब आएगी Batman Part 2

फिल्म की स्क्रिप्टिंग लॉक हो चुकी है और इसी के साथ यह भी बता दिया गया है कि यह सिनेमाघर में कब रिलीज होगी। आपको बता दें कि इसके दूसरे हिस्से को देखने के लिए फिलहाल 2 साल का इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। रॉबर्ट पैटिनसन को एक बार फिर डार्क नाइट के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

पहले हिस्से ने की थी जबरदस्त कमाई

साल 2022 में जब इस फिल्म का पहला हिस्सा रिलीज हुआ था तभी उसे समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म में से एक बनी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 772 मिलियन डॉलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सबको चौंका दिया था। अब दूसरे हिस्से से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews