
Abram Khan Debut: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों से उन्हें हमेशा दर्शकों के दिल पर जादू करते हुए देखा जाता है। शाहरुख की तरह उनके बच्चे भी दर्शकों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहते। उनकी बेटी सुहाना खान के ग्लैमरस लुक की बात करें या फिर आर्यन खान के चार्म की, यह दोनों बच्चे हमेशा अपने पिता की तरह लाइमलाइट में छाए रहते हैं। अक्सर इन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते या फिर किसी बॉलीवुड फंक्शन में शामिल होते हुए देखा जाता है।
लाइमलाइट बटोरने में अपने बड़े भाई बहनों से शाहरुख के छोटे बेटे अबराम भी पीछे नहीं हैं। अपने क्यूट एक्सप्रेशन से वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं। इस वक्त जहां हर तरफ शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन के डायरेक्टोरियल वेब सीरीज के नेटफ्लिक्स पर आने की चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अबराम ने भी फिल्मों में एंट्री करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही वो नेटफ्लिक्स की फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरते दिखाई देने वाले हैं।
अबराम की आवाज का जादू (Abram Khan)
अबराम फिलहाल केवल 12 साल के हैं लेकिन जल्दी आपको उनकी आवाज हॉलीवुड मूवी ‘मुफासा: द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में सुनाई देगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद शाहरुख के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इसके पहले आर्यन खान भी ‘द लायन किंग’ में अपनी आवाज दे चुके हैं।
आया मुफासा: द लायन किंग का ट्रेलर
हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ का ट्रेलर हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसमें शाहरुख खान ने मुफासा की डबिंग की है और आर्यन खान को छोटे वर्जन को आवाज देते हुए देखा गया है। फिल्म की शुरुआत मुफासा और ताका की कहानी से बताई गई है। ताका शाही वंश से ताल्लुक रखता है और उसके पिता ने मुफासा से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि वह एक अनाथ शावक है, जो खो चुका है।
कब आएगी फिल्म
अबराम की खूबसूरत आवाज वाली इस फिल्म को 20 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है। इसमें आर्यन, अबराम, शाहरुख खान के अलावा श्रेयस तलपडे और संजय मिश्रा की आवाज भी सुनने को मिलने वाली है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

