OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें ये 5 जबरदस्त कॉमेडी से भरी फिल्में

बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए जो भी फिल्म परोसी जाती है। वो बहुत जल्द ओटीटी पर भी आ जाती है। आज हम आपको कुछ शानदार कॉमेडी जॉनर के बारे में बताते हैं जो ओटीटी पर अवेलेबल है।
Best Comedy movies

अगर हमें एंटरटेनमेंट करना होता है या फिर खराब मूड को अच्छा करने का मन हो तो हम कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई कॉमेडी फिल्में बनी है। जिन्हें आप कभी भी कितने भी बार क्यों ना देख ले आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। अगर आप देसी स्टाइल की कॉमेडी का फुल डोज लेना चाहते हैं तो 2000 के बाद बनी कई मल्टीस्टारर फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं।

आजकल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद हर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाती है। आपको बहुत सारी पुरानी फिल्में भी आसानी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी। आज हम आपको कॉमेडी की कुछ हिट फिल्में बताते हैं जो आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

5 कॉमेडी फिल्में (Best Comedy movies)

फिर हेरा फेरी 

कॉमेडी की बात हो रही हो और हेरा फेरी का नाम सामने ना आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और अब इसके आने वाले प्रोजेक्ट का इंतजार भी किया जा रहा है। राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी को अगर आप एक बार फिर जबरदस्त कॉमेडी करते देखना चाहते हैं। तो यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

धमाल

धमाल एक शानदार कॉमेडी फिल्म है जो खजाने की तलाश में निकले दोस्तों की कहानी है। इस दौरान यह तरह-तरह की मुश्किल में फंसते हैं और अजीबोगरीब तरीके से उनसे बाहर भी आते हैं। अगर आप कोई बिना लॉजिक की कॉमेडी देखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। साल 2007 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था और अब आप इसे अमेजन पर देख सकते हैं।

भागम भाग

इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक सितारे देखने को मिलेंगे। इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने अपनी कॉमेडी का जमकर तड़का लगाया है। साल 2006 की यह फिल्म बेस्ट कॉमेडी चैनल फिल्मों में से एक। अमेजन प्राइम वीडियो पर ये आसानी से उपलब्ध है।

वेलकम

वेलकम बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्म है जिसमें मजनू और उदय भाई की जोड़ी देखने को मिली थी। नाना पाटेकर, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और इंडस्ट्री के कई सितारों को इस फिल्म में देखा गया था। घर बैठकर आप इसे आसानी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

बिन बुलाए बाराती

अगर कॉमेडी एक्शन फिल्म देखना है तो 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म शानदार है। इसमें शक्ति कपूर, ओमपुरी, श्वेता तिवारी, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार हैं। यह सभी कलाकार आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews