Bhool Bhulaiyaa 3 का टीज़र हुआ रिलीज़, ‘मंजुलिका’ की हुई खौफनाक वापसी

Bhool Bhulaiyaa 3 का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। वहीं इस टीज़र को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। दरअसल थोड़े ही समय में यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 का टीज़र हुआ रिलीज़, ‘मंजुलिका’ की हुई खौफनाक वापसी

एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का टीज़र रिलीज हो गया है। वहीं यह टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार इस टीज़र में रूह बाबा (कार्तिक आर्यन) और मंजुलिका (विद्या बालन) के बीच एक जबरदस्त टकराव की झलक दिखाई दे रही है।

दरअसल बड़ी संख्या में प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब ऐसे में इस टीज़र ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। वहीं हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में बनाई गई इस फिल्म का टीज़र भी फिल्म में डर और हंसी का जबरदस्त मेल दिखा रहा है।

मंजुलिका की खौफनाक वापसी:

वहीं इस टीज़र की शुरुआत एक डरावने और रहस्यमय माहौल से की गई है, जहां मंजुलिका (विद्या बालन) की खौफनाक वापसी दिखाई जा रही है। इसे साथ ही उसकी एंट्री गूंजती हुई डरावनी हंसी और भयानक अंदाज के साथ कराई गई है। वहीं इसके तुरंत बाद, रूह बाबा (कार्तिक आर्यन) की धमाकेदार एंट्री नजर आती है। इतना ही नहीं रूह बाबा अपनी मजेदार और अनोखी शैली में मंजुलिका का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस टीज़र में हॉरर और कॉमेडी का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है, जो इस मूवी की खासियत पहले भी रह चुकी है।

तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की रोमांटिक केमिस्ट्री:

वहीं इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे आएंगे। खासकर तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। वहीं इस टीज़र में दोनों के बीच कुछ रोमांटिक सीन देखने को मिलते हैं, जो इस हॉरर-कॉमेडी में रोमांस का दिलचस्प पहलू दिखा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews