भूत बंगला मेकर्स का आदित्य धर के साथ नया प्लान, धुरंधर 2 के साथ रिलीज होगा फिल्म का प्रमोशनल गाना

धुरंधर 2 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह एक्साइटमेंट अब और भी ज्यादा बढ़ने वाला है क्योंकि इस फिल्म के साथ भूत बंगला का ये शानदार गाना रिलीज किया जाएगा।
Bhoot Bangla

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के मेकर्स इस क्रेज के जरिए अपना फायदा करने के बारे में सोच रहे हैं। दरअसल, धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है और इसका सामना यश की टॉक्सिक से होगा।

धुरंधर की पहले हिस्से ने बॉक्स ऑफिस पर जो सफलता हासिल की है उसे देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा रहा है कि इसका दूसरा हिस्सा भी उतनी ही चर्चा बताने वाला है। अब दूसरे डायरेक्टर इस फिल्म की हाइट का फायदा उठाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

धुरंधर 2 में भूत बंगला का गाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का पहला गाना धुरंधर 2 के साथ रिलीज करने की प्लानिंग बनाई जा रही है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रोमो डायलॉग वाला रखने की जगह प्रमोशनल गाना लाने के बारे में सोचा है। उन्हें लगता है कि इससे ऑडियंस का ध्यान खींचने में मदद मिलेगी।

क्या है प्लानिंग

साल 2007 में आई हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया को उसके टाइटल सॉन्ग तेरी आंखें भूल भुलैया से काफी फायदा मिला था। यह सॉन्ग दर्शकों को फिल्म के प्रति अट्रैक्ट करने में कामयाब साबित हुआ था। इसी की तरह अब भूत बंगला का टाइटल सॉन्ग लोगों के बीच लाने की प्लानिंग की जा रही है। मार्क्स को लगता है कि यह आइडिया ऑडियंस के बीच जादू की तरह काम करेगा। यही वजह है कि धुरंधर 2 के साथ गाना जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

खुश नजर आए फैंस

एकता कपूर के इस फैसले पर फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए। एक फैन ने कहा काउंटडाउन शुरू हो गया है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। एक ने कहा भूत बंगला का पहला गाना 19 मार्च को आएगा, मजा आने वाला है। इसके अलावा फैंस अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी का इजहार करते दिखाई दे रहे हैं।

कब आएगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो गाना रिलीज करने के बारे में सोचा जा रहा है, उसे काफी बड़े लेवल पर बनाया गया है। इसमें अक्षय के साथ 100 बैकग्राउंड डांसर भी रहने वाले हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज की जाएगी। फिल्म अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews