भूत बंगला की रिलीज पोस्टपोन करने की तैयारी में मेकर्स, जानें कब देख सकेंगे फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर नई अपडेट मिली है। खबरों के मुताबिक धुरंधर की आंधी को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Bhooth Bangla

धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करती हुई दिखाई दे रही है। कमाई के मामले में इसने अच्छी-अच्छी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच 10 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बांग्ला सिनेमा घरों में रिलीज की जाने वाली है। दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब इस हॉरर कॉमेडी से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस अक्षय की इस हॉरर कॉमेडी के जरिए यह जोड़ी 16 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही है। यही कारण है कि फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह बना हुआ है। इसके जरिए एक्टर को एक बार फिर अपने पुराने अवतार में वापसी करते हुए देखा जाएगा। टीजर देखकर वैसे ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कब रिलीज होगी भूत बंगला

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को इससे पहले खट्टा मीठा में एक साथ काम करते हुए देखा गया था। अब बताया जा रहा है कि भूत बंगला की रिलीज को पोस्टपोन किया जा सकता है। न्यूज़ 18 की खबरों के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल से बढ़कर 17 अप्रैल की जा रही है ताकि यह सिनेमाघरों में लंबे समय तक चल सके। अक्षय दर्शकों की भावनाओं को हमेशा महत्व देते आए हैं और अब इस फिल्म के जरिए को फैंस के डिमांड पूरी कर पाते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने का कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है। इस फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू नजर आने वाली हैं। यह दोनों कलाकार 26 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर वापसी करेंगे। यह दिवंगत एक्टर असरानी की आखिरी दो फिल्मों में से एक है। फिल्म में राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews