आज होगा Bigg Boss 18 का धमाकेदार आगाज, जानें कब और कहां देखे सकेंगे शो

बिग बॉस सीजन 18 का आज से आगाज होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन को लेकर भी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप यह शो कब और कहां देख सकते हैं।
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: आज से टेलीविजन का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज इस शो के जरिए मिलने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान इसे होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। यह इस शो का 18वां सीजन है, जिसका ग्रैंड प्रीमियर काफी खास होने वाला है।

अगर आप भी इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो को देखने के शौकीन हैं, तो जाहिर सी बात है आप इसकी शुरू होने का इंतजार कर रहे होंगे। दर्शकों में वैसे भी इस शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसका ग्रैंड प्रीमियर आप टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म पर कब और कहां देख सकते हैं।

टीवी पर देखें Bigg Boss 18 Premier

अगर आप टेलीविजन पर इस शो का ग्रैंड प्रीमियर देखना चाहते हैं तो कलर्स टीवी पर इसे देखा जा सकता है। यह 6 अक्टूबर यानी कि आज रात 9 बजे छोटे पर्दे पर शुरू होगा। यह प्रीमियर रात 12 तक चलने वाला है। इस दौरान सलमान खान शो के पार्टिसिपेंट्स के नाम से पर्दा उठाएंगे और जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।

ओटीटी पर देखें बिग बॉस 18

टेलीविजन के अलावा बिग बॉस के इस सीजन की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भी की जाने वाली है। इसका ग्रैंड प्रीमियर भी लाइव देखा जा सकता है। आप ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर इसे आसानी से देख सकते हैं।

नजर आएंगे ये सितारे

दर्शकों को हर सीजन में आने वाले सितारों को लेकर हमेशा एक्साइटेड देखा जाता है। इस सीजन को लेकर भी दर्शकों का उत्साह बना हुआ है। वह यह जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से सितारे घर में जाने वाले हैं। अब तक जो नाम सामने आए हैं उसके मुताबिक रजत दलाल, हेमा शर्मा, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, नायरा, मुस्कान, शहजादा धामी, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे सितारे घर में धमाल मचाएंगे। बिग बॉस के घर में कौन नजर आएगा और कौन नहीं इस राज से पर्दा आज रात उठ जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews