
Bigg Boss 19 के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मामला हलवे तक पहुँच गया। सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद नेहल का रवैया बाक़ी घरवालों को काफ़ी खटक रहा है। वीकेंड का वार में हुए टास्क ने घर वालों के बीच नजदीकियों और दुश्मनी की हक़ीक़त सामने ला दी है।
सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद नेहल का रवैया घर वालों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रहा है। वीकेंड का वार में सलमान ख़ान द्वारा दिया गया टास्क तीन कंटेस्टेंट के चेहरे से नक़ाब उतारना , जिसे नेहल ने बड़ी आसानी से पूरा किया। उन्होंने तान्या, बसीर और जीशान का नाम दिया।
क्या पूरी तरह टूट जाएगी नेहल और बसीर की दोस्ती?
हालाँकि, बसीर ने इसे दोस्ती पर हमला समझा। हलवे की वजह से शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते बड़ा टकराव बन गया। घर वालों की नज़रों में अब नेहल बसीर की दोस्ती पर संकट मंडराने लगा है।
अभिषेक और अशनूर बिच में कूदे
हलवे के कारण हुई लड़ाई में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर भी कूद पड़े। दोनों के रिएक्शन से घर के माहौल को और भी गर्म कर दिया है। दोस्ती और दुश्मनी की इस जंग ने दर्शकों को भी स्क्रीन से चिपकाए रखा। यह दिखाता है कि बिग बॉस के घर में छोटी छोटी बातों से भी बड़े झगड़े पैदा हो सकते हैं, और कंटेस्टेंट्स की स्ट्रेटेजी और इमोशन से सीधे मुक़ाबले में असर डालते हैं।
जीशान का फरहाना पर निशाना
झगड़े के बीच जीशान क़ादरी ने फ़रहाना भट्ट पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि फ़रहाना की कैप्टेंसी उन्हें भीख में मिली है। इससे घर में नई हलचल पैदा हो गई है। अब देखना यह है कि फ़रहाना इस बात से कितनी प्रभावित होती है और क्या वे अपनी स्थिति बनाए रख पाएंगी।

