Bigg Boss 19 में धमाल मचाएगी टीवी की ये हसीना! मिला सलमान खान के शो का न्योता

'बिग बॉस 19' के शुरू होने को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कंटेस्टेंट के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। अब टीवी की एक हसीना का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
Bigg Boss 19

टेलीविजन के सबसे चर्चित कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो में आने वाले सितारों की पर्सनल जिंदगी और लाइफस्टाइल दर्शक बहुत पास से देख पाते हैं। शो में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क भी होते हैं। लड़ाई झगड़ा, दोस्ती, प्यार सब कुछ यहां देखने को मिलता है। अब इसके सीजन 19 की हर जगह चर्चा की जा रही है।

‘बिग बॉस सीजन 19’ का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। कुछ के नाम कंफर्म बताए जा रहे हैं और कुछ को अप्रोच किया गया है ऐसा कहा जा रहा है। इसी बीच टेलीविजन की एक एक्ट्रेस को शो का ऑफर मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस सलमान के शो में धमाल मचाने वाली है।

Bigg Boss 19 में आएगी ये हसीना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के शो में कई सारे शामिल होने वाले हैं। सितारों की इस लिस्ट में टीवी की फेमस एक्ट्रेस कनिका मान का नाम जुड़ गया है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबरी के मुताबिक एक्ट्रेस को इस शो का ऑफर दिया गया है। हालांकि उन्होंने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

पहले भी मिल चुका है ऑफर

बता दें कि एक्ट्रेस या उनकी टीम ने ऑफर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। वहीं मेकर्स की तरफ से भी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें कि उन्हें पहली बार नहीं बल्कि पहले भी शो का ऑफर दिया जा चुका है। सीजन 18 में भी उनका नाम कंटेस्टेंट में शामिल हुआ था। एसएमएस बार उनकी एंट्री के चांस ज्यादा लग रहे हैं।

कब शुरू होगा बिग बॉस 19

इस बार यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो समय से पहले शुरू हो सकता है। अक्सर ये अक्टूबर के महीने में टीवी पर शुरू होता है लेकिन इस बार जुलाई के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, जब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होता कुछ भी कह पाना मुश्किल है। करणवीर मेहरा के बाद अब दर्शक एक बार फिर बिग बॉस के नए कंटेस्टेंट और विनर को देखना चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews