तान्या मित्तल बनी रानी तो अमाल मलिक बने राजा, Bigg Boss 19 के नए प्रोमो में दिखाई दी शानदार केमिस्ट्री

बिग बॉस 19 में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। लड़ाई-झगड़ों के बाद घर का माहौल कुछ समय के लिए ताज़ा देखने को मिलता है, तो कुछ समय में फिर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। हालांकि बीच में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की केमिस्ट्री लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रही है।
तान्या मित्तल बनी रानी तो अमाल मलिक बने राजा, Bigg Boss 19 के नए प्रोमो में दिखाई दी शानदार केमिस्ट्री

बिग बॉस 19 अब दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स की शानदार लाइनअप दर्शकों का दिल जीत रही है। हालांकि हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। किचन और सफाई को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बिग बॉस के टास्क इनमें और भी ज्यादा झगड़ों को जन्म दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच तान्या मित्तल फिर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

एक तरफ घरवालों के बीच झगड़े बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि इन नजदीकियों का मज़ा घर वाले भी ले रहे हैं। वहीं शाहबाज़ लगातार दर्शकों को एंटरटेन करने का काम कर रहे हैं।

अमाल मलिक ने बड़ा खुलासा किया

हाल ही में नए एपिसोड में अमाल मलिक ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने घरवालों से बातचीत के दौरान कहा कि अवेज़ के फॉलोअर्स असली नहीं हैं। 30 मिलियन में से लगभग 25 मिलियन फेक फॉलोअर्स हैं। अमाल मलिक ने कहा कि मैंने देखा है कि उनका ट्रैक्शन कितना ज्यादा है। मैं उन्हें अपने गानों के प्रचार के लिए पैसे देता हूं और इसीलिए अब तक वह मुझसे नहीं लड़ रहे थे। अगर वह असली मर्द हैं, तो मेरे गानों का इस्तेमाल करना बंद करें। हालांकि अमाल मलिक के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ी हुई है। अवेज़ दरबार के फॉलोअर्स अमाल मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच शानदार केमिस्ट्री

वहीं, दूसरी ओर बिग बॉस का नया प्रोमो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल, नए प्रोमो में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है। तान्या मित्तल घर की रानी बनी हैं, जबकि अमाल मलिक राजा बने हैं और शाहबाज़ उनके सेवक बने हैं। अमाल मलिक तान्या मित्तल को अपने हाथों से खाना खिला रहे हैं, तो वहीं जीशान उन्हें पानी पिला रहे हैं। प्रोमो में घरवालों के बीच शानदार मोमेंट देखने को मिला है। सभी मिलजुल कर इस मोमेंट का मज़ा ले रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews