Bigg Boss 19 में फिर होगी राशन पर वॉर! ये सितारे मचाएंगे धमाल, आया बड़ा अपडेट

बिग बॉस सीजन 19 को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब इस शो से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।
Bigg Boss 19

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जो दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर है। ये आज से नहीं बल्कि सालों से दर्शकों के पसंदीदा टीवी शो में से एक रहा है। इस शो में कई सारे सेलिब्रिटी आते हैं और फैंस को उनकी असली पर्सनैलिटी देखने को मिलती है। इसके अब तक 18 टीवी सीजन और तीन ओटीटी सीजन आ चुके हैं जो बहुत सक्सेसफुल रहे हैं। अब 19वें सीजन की हर जगह चर्चा हो रही है।

जब बिग बॉस सीजन 18 खत्म हुआ था उसके बाद से लोगों में ओटीटी सीजन 4 देखने को लेकर काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही थी। हालांकि कुछ कर्म की वजह से नया सीजन नहीं आएगा लेकिन अब सीजन 19 को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है।

कब आएगा Bigg Boss 19

बिग बॉस के नए सीजन को लेकर लंबे समय से यह चर्चा हो रही है कि यह जुलाई के आखिर में शुरू हो सकता है। हालांकि अब एक नई तारीख सामने आई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस का नया सीजन 3 अगस्त से शुरू होगा। पहले अगस्त में ही शो के आने का अनुमान लगाया जा रहा था और अब तारीख भी कंफर्म हो गई है। हालांकि प्रीमियर डेट से जुड़ी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

कैसी होगी बिग बॉस 19 की थीम

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि बिग बॉस पुराने थीम के साथ आगे बढ़ने वाला है। शो में एक सीक्रेट कैमरा होगा जहां पर कुछ कंटेस्टेंट कैद होंगे और घर में मौजूद बाकी लोगों को देख पाएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार इलेक्शन भी फेयर तरीके से किया जाएगा और ऑडियंस पोल के हिसाब से सब कुछ तय होगा। राशन कमाने के लिए इस बार कंटेस्टेंट को फिजिकल टेस्ट करना होगा।

नजर आ सकते हैं ये कलाकार

अगले सीजन के लिए तनुश्री दत्ता, डेजी शाह, खुशी दुबे, राम कपूर, विक्रम सिंह चौहान, लक्ष्य चौधरी, शशांक व्यास, फैसल शेख जैसे नाम सामने आए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट के नाम को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दर्शकों के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बनी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews