तान्या मित्तल के पिता पहली बार आए सामने, घर की झलक और गाड़ियों की लाइन देख चौंके लोग

बिग बॉस 19 के बाद पहली बार तान्या मित्तल के पिता कैमरे में आए। घर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियां, परिवार का भव्य स्वागत और पिता से लिपटकर रोती तान्या का वीडियो वायरल हुआ, जिसने उनके अमीर होने की चर्चाओं को फिर हवा दे दी।
Tanya Mittal

‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) जितनी चर्चा अपने बयानों को लेकर बटोरती रहीं, उतना ही उनके परिवार को लेकर भी सवाल उठते रहे। शो के अंदर कई बार उन पर झूठे दावे करने के आरोप लगे, तो कई बार घरवाले उनके किस्सों पर हंसते नजर आए। खास बात ये रही कि पूरे शो के दौरान तान्या ने अपने पिता का नाम तक लेने से परहेज किया।

अब शो खत्म होने के बाद जैसे ही तान्या मित्तल घर लौटीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में पहली बार उनके पिता सामने आए, घर की झलक दिखी और बाहर खड़ी गाड़ियों की लाइन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया, क्या वाकई तान्या मित्तल उतनी ही अमीर हैं, जितना वो दावा करती थीं?

Bigg Boss 19 के बाद पहली बार दिखे तान्या मित्तल के पिता

‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल सीधे अपने घर पहुंचीं। इसी दौरान एक इमोशनल वीडियो सामने आया, जिसमें तान्या अपने पिता से लिपटकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वीडियो में उनके पिता शांत भाव से बेटी को संभालते दिखे, जबकि आसपास परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा घर के बाहर खड़ी कई लग्जरी गाड़ियों ने। एक के बाद एक खड़ी कारों की लाइन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। यही वो पल था, जब लोग कहने लगे, लगता है तान्या सच में अमीर फैमिली से हैं। इस वीडियो के सामने आते ही बिग बॉस में तान्या के दावों को लेकर उठे सवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए।

पिता से मिलते ही भावुक हुईं तान्या

वीडियो में तान्या मित्तल बेहद भावुक नजर आईं। पिता से गले लगते हुए उन्होंने रोते-रोते कहा कि शो के दौरान उन्होंने जानबूझकर अपने पिता का जिक्र नहीं किया। तान्या के मुताबिक, बिग बॉस के घर में लोग उनके पिता के नाम को लेकर उनका मजाक उड़ाते थे। तान्या ने कहा, मैं आपका नाम इसलिए नहीं लेती थी, क्योंकि लोग आपका नाम लेकर मेरा मजाक उड़ाते थे। मुझे हर बार साबित करना पड़ता था कि मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। इस बयान के बाद कई लोगों को समझ आया कि शायद शो के भीतर दबाव और तानों की वजह से तान्या ने अपने परिवार को कैमरे से दूर रखा।

घर के बाहर गाड़ियों की लाइन ने बढ़ाया सस्पेंस

वीडियो की शुरुआत में ही तान्या मित्तल के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की लंबी कतार नजर आती है। कुछ गाड़ियां लग्जरी सेगमेंट की बताई जा रही हैं। इसके अलावा, कई लोग तान्या के स्वागत में खड़े दिखे, मानो किसी खास मौके का जश्न मनाया जा रहा हो। यही वजह है कि वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोग कई सवाल पूछने लगे।

कौन हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल सिर्फ ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट भर नहीं हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई मंचों पर अपनी पहचान बनाई है। वह मॉडल हैं, मोटिवेशनल स्पीकर हैं
एंटरप्रेन्योर हैं, और Miss Asia Tourism 2018 की विजेता रह चुकी हैं। तान्या ने ‘Handmade Love’ नाम से हैंडबैग और कफ्स का ब्रांड शुरू किया, जिसे उन्होंने धीरे-धीरे एक बिजनेस का रूप दिया। उनके ब्रांड को सोशल मीडिया के जरिए काफी पहचान मिली।

सोशल वर्क और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल ने अपने होमटाउन ग्वालियर के पास स्थित एक छोटे गांव को गोद लिया है। वह वहां बच्चों की शिक्षा और जरूरतों का ध्यान रखती हैं। इसके अलावा, तान्या दो बच्चों की पालक मां भी हैं। वह उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और भविष्य की जिम्मेदारी खुद उठाती हैं। ये पहलू बिग बॉस में कम ही सामने आ पाया, लेकिन शो के बाद उनके फैंस के लिए यह जानना चौंकाने वाला रहा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews