दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी पर बनेगी बायोपिक, ये एक्ट्रेस निभाएगी किरदार

meena kumari

Meena Kumari: मीना कुमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा में से एक हैं। अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महान एक्ट्रेस पर जल्द ही एक बायोपिक का निर्माण किया जाने वाला है। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जल्दी डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं और उनकी पहली फिल्म मीना कुमारी पर आधारित है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस का चयन भी कर लिया गया है।

मनीष का सपना है प्रोजेक्ट

मनीष मल्होत्रा लंबे समय से मीना कुमारी के जादू को पर्दे पर पेश करना चाह रहे थे। डायरेक्टर के रूप में वह अनूठी दृष्टि के साथ एक्ट्रेस का सम्मान और फिल्म के माध्यम से उनकी अविश्वसनीय कहानी को सभी के सामने रखना चाहते हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट लिखने का दौर चल रहा है और जल्द ही फिल्म को आगे बढ़ाया जाएगा।

शानदार रहा मीना कुमारी का करियर

मीना कुमारी के करियर की बात करें तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। 33 वर्ष की उम्र में वह 90 से ज्यादा बेहतरीन फिल्में कर चुकी थी। लेकिन 38 वर्ष की उम्र में लिवर सिरोसिस के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी लेदर फेस, पूजा, अधूरी कहानी, एक ही भूल जैसे प्रोजेक्ट बहुत प्रसिद्ध है।

इस एक्ट्रेस को मिला रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 में यह खबरें सामने आई थी कि मनीष मल्होत्रा एक संगीत सेट के साथ डायरेक्शन की शुरुआत करेंगे। उम्मीद है जताई जा रही थी कि करण जौहर, जो उनके अच्छे दोस्त हैं, इस फिल्म का निर्माण कर सकते हैं। हालांकि, कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और अब मनीष मल्होत्रा फिल्म मीना कुमारी के डायरेक्शन को लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं। मीना कुमारी के संजीदा और आकर्षक किरदार को पर्दे पर उतारने का काम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के कंधे पर सौंपे जाने की खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ समय में एक्ट्रेस को कई बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है। जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews