
Bobby Deol Gets Teary : बॉलीवुड इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके अपोजिट रोल में बॉबी देओल ने निगेटिव किरदार निभाया है जो कि 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। जिसने महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है। इसी बीच बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल दिखाई दे रहे हैं।

देखें वीडियो
दरअसल, एनिमल फिल्म में बॉबी देओल ने नेगेटिव भूमिका निभाई है। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में वह काफी खुश है, जिस कारण उनकी आंखों में आंसू आ गए जो कि अब वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कुछ लोगों से गले मिल रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखें भर आती है और वह गाड़ी में बैठकर अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद पेपराजी को देख वह स्माइल भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने दिए ये रिएक्शन
जिसके बाद फैंस के अलग-अलग तरह रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी शानदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि बॉबी देओल इस मूवी में रणबीर कपूर के सौतेले भाई का किरदार निभाया है। जिसमें वो गूंगा होते हैं, जिनका अबरार नाम है। वहीं, फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इसने 124.72 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा किया था, जिसने पहले दिन 63.8 करोड़ की कमाई की थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

