बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday जमकर हुई ट्रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday जमकर हुई ट्रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की फिल्म लाइगर (Liger) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। फिल्म को लेकर तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं। ट्विटर पर लोग अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की जमकर टांग खींच रहे हैं।

फिल्म के डायलॉग में लिप सिंक ठीक नहीं है जिस वजह से लोग इसका ज्यादा मजाक उड़ा रहे हैं। एक डायलॉग में अनन्या पांडे हॉलीवुड फिल्मों में करियर बनाने की बात कहती दिखाई दे रही हैं, जिस पर जमकर मीम बन रहे हैं।

ट्विटर पर अनन्या पांडे के इस डायलॉग पर मीम शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा पहले बॉलीवुड में तो ठीक से एक्टिंग कर लो दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा मेरी हंसी नहीं रुक रही है। एक यूजर ने सवाल किया कि मुझे कोई यह बता दे कि आखिरकार यह डायलॉग क्यों लिखा गया।

ये पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे ट्रोलर्स का शिकार बनी हैं। इससे पहले कई मौकों पर उन्हें ट्रोल किया जा चुका है। ट्रोल होने की बात पर कुछ दिनों पहले अनन्या पांडे ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मेरे मन में जो बात है वह कभी खत्म होगी या इसका सॉल्यूशन निकल पाएगा। ट्रोल होने के बाद में कई बार निराश हो जाती हूं लेकिन फिर मैं यह सोचती हूं कि मैं इन सब का मुकाबला कर सकती हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews