इन बॉलीवुड सेलेब्स ने निभाया था PM का किरदार, विवेक ओबेरॉय के साथ ये बने थे नरेंद्र मोदी

pm narendra modi birthday

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Birthday) का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) मई 2014 से देश को संभाल रहे है। देशभर में उनकी चर्चा होती है। सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी खूब धाक जमाई है। दरअसल, पीएम मोदी ने अभी तक देश को लेकर कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है। इन फैसलों में से कई फैसलों को जनता ने सरहाना मिली तो कई फैसलों का विरोध भी जनता द्वारा किया गया।

इतना ही नहीं बॉलीवुड सिनेमा ने दुनियाभर से जुड़े कई मुद्दों पर कुछ न कुछ कहानी बनाई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर भी बॉलीवुड में कई किरदार निभाए गए है। दरअसल, पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको ऐसे सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्म में पीएम मोदी के किरदार को निभाया है। वहीं फिल्म ने भी खूब नाम कमाया है।

Must Read : नेट की ड्रेस पहने पानी में Manushi Chhillar ने करवाया हॉट फोटोशूट

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी फिल्म में ये किरदार निभाया हालांकि ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहना मिली। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार द्वारा किया गया था।

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विवेक के कई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। वहीं इस फिल्म के मौके पर विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि, मैं अपने पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं और यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि मुझे सिनेमा के माध्यम से लोगों को उनकी कहानी बताने का मौका मिला है।

जाने माने एक्रटर जित कपूर एक निर्देशक भी है। ऐसे कई लोग है जो उन्हें उनके नाम से तो नहीं जानते लेकिन उनको उनके किरदारों से ज्यादा जानते हैं। रजित कपूर एक बेहतरीन एक्टर है और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक का किरदार निभाया है। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में रजित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाया था। वहीं दूसरी तरफ गांधी: द कांस्पीरेसी’ में उन्होंने चाचा नेहरू का किरदार निभाया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews