Bollywood News : इस फिल्म में साथ नजर आएगी बॉलीवुड की ये सबसे चर्चित जोड़ी

Bollywood News : इस फिल्म में साथ नजर आएगी बॉलीवुड की ये सबसे चर्चित जोड़ी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड (Bollywood) में आजकल न्यू जनरेशन अपनी अदाओं से सभी का मनोरंजन करते हैं। लेकिन 80 और 90 के दशकों के अभिनेता या अभिनेत्रियों के सामने कोई मुकाबला नहीं है। चाहे वो शाहरुख खान, सलमान खान, गोदिवंदा, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, काजोल, अजय देवगन, तब्बू हो। इनकी फिल्मों का अभी भी हर वर्ग के प्रशंसक बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं और खासकर तब जब उनकी मनपसंद जोड़ी की फिल्म हो, तब तो फैंस और उत्सुकता से फिल्म का इंतजार करते हैं। तो आज के आर्टिकल में आपको एक ऐसी ही सुपरहिट जोड़ी के बारे में बताएंगे, जो आज भी करोड़ों के दिलों में राज करते हैं। तो अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है जो अजय-तब्बू की जोड़ी को खुब पसंद करते हैं। जी हां, हम बात कर ‘भोला’ फिल्म (Bollywood) शुटिंग की, आइए जानते हैं फिल्म और कलाकार से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

यह भी पढ़ें – रायसेन में ट्रक ने 16 गायों को कुचला, सभी की मौत, मौके पर कम्प्यूटर बाबा बैठे धरने पर

दरअसल, फिल्म “भोला” साउथ की फिल्म “कैथी” का रिमेक बना रहे हैं। जिसके निर्माता वो खुद हैं। जोकि अभिनेता के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू मुख्य भूमिका निभा रही हैं। जिसका अजय देवगन ने अप्रैल 2022 के महीने में एलान किया था। बता दें कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन बेस्ड है और 20 अगस्त को फिल्म की शुटिंग खत्म हो जाएगी और जल्द ही इसे बड़ें पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP को मिलेगी बड़ी सौगात, गडकरी-सीएम शिवराज 1128 करोड़ की लागत से 7 सड़क परियोजना का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, मिलेगा लाभ

हालांकि, यह फिल्म “कैथी” के अपेक्षा थोड़ी अलग है। बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन कैदी का रोल प्ले कर रहे हैं। इसलिए इसकी ज्यादातर शुटिंग हैदराबाद के रामोजी स्टूडियो की और उसके आसपास की है। जिसके लिए सभी लोग काफी मेहनत कर रहे ताकि फिल्म को बड़ें स्तर पर दर्शकों का प्यार मिले और दर्शक भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म के रीमेक को दर्शक कितना प्यार देंगे। जिसके लिए सभी को इतना इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें – MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विज्ञप्ति जारी, कई पदों पर होनी है भर्ती, 15 दिन में पूरा करें ये काम

वहीं, फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर तब्बू नजर आएंगी। हालांकि, इससे पहले भी तब्बू और अजय एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुकें हैं। जैसे – “दृश्यम”, “दे दे प्यार दे” जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे। बता दें कि फिल्म शुरू करने के बाद तब्बू ने क्लैपिंग बोर्ड समेत एक फोटो शेयर की थी। जिसमें तब्बू और उनकी मेकअप टीम नजर आई थी। जिसे शेयर करते हुए तब्बू ने लिखा था कि,’नई शुरुआत’। जिसका अब सभी को इंतजार है।

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

यह भी पढ़ें – Gwalior:सामने आई पुलिस की बर्बरता की तस्वीरें, हड़ताल पर जा सकते हैं डॉक्टर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews