Bollywood Stars: सफलता की चाहत में इन सितारों ने लिया ज्योतिष विद्या का सहारा, बदल डाली नाम की स्पेलिंग

Bollywood Stars

Bollywood Stars Who Changed Their Name: बॉलीवुड में सभी सितारों को सक्सेस पाने के लिए हर वह चीज करते हुए देखा जाता है, जो वह कर सकते हैं। बात चाहे अलग-अलग किरदार निभाने की हो या फिर अपनी पर्सनैलिटी को चेंज करने की दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए सितारे हर मुमकिन कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने सफलता पाने के लिए ज्योतिष विद्या का सहारा लिया है।

सक्सेस पाने या फिर परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हमने कई लोगों से रत्नों का सहारा लेते हुए देखा है। लेकिन कुछ सितारे तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग तक बदल डाली है। इस लिस्ट में इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों के नाम भी शामिल हैं और आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देते हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने नाम की स्पेलिंग में हाल ही में बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में एक और ही एड कर लिया है, जिसके बाद उनकी स्पेलिंग Jacqueliene Fernandez हो गई है।

Bollywood Stars

अजय देवगन

बॉलीवुड सुपरस्टार से शामिल अजय देवगन ने भी अपने नाम की स्पेलिंग बदल ली थी और उन्होंने देवगन में से ए हटा दिया था।

Bollywood Stars

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार हैं। एक्टर होने के साथ वो बेहतरीन सिंगर भी हैं और हमेशा अपनी यूनिक फिल्मों और बेहतरीन आवाज से सभी को दीवाना बना देते हैं। एक्टर ने अपने नाम की स्पेलिंग में एक N ज्यादा लगा रखा है और वो स्पेलिंग Ayushmann Khurrana लिखते हैं।

Bollywood Stars

करिश्मा कपूर

किसी समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रहीं करीना कपूर को ज्योतिष विद्या में बहुत विश्वास है। यही वजह है कि उन्होंने अपना नाम karishma से Karisma कर लिया था।

Bollywood Stars

राजकुमार राव

राजकुमार राव की गिनती इंडस्ट्री के वर्सेटाइल और यूनिक एक्टर में होती है। एक्टर ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है और वो नाम की स्पेलिंग Rajkummar Rao लिखते हैं।

Bollywood Stars

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं और अपने समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी वह एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और जब भी पर्दे पर आते हैं दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। नाम बदलने वाले कलाकारों की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है। उन्होंने अपने नाम में एक ही एक्स्ट्रा जोड़ा है और वह स्पेलिंग Suniel Shetty लिखते हैं।

Bollywood Stars

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद एक सोशल मीडिया सेंसेशन है जो हमेशा अपने बोल्ड अवतार के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने कि समय पहले ही अपने नाम की स्पेलिंग Urfi से Uorfi कर दी है।

Bollywood Stars

रानी मुखर्जी

इंडस्ट्री की चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम।किया है। एक्ट्रेस पहले अपने सरनेम में एच लगाती थी लेकिन अब वो Rani Mukerji लिखती हैं।

Bollywood Stars

रितेश देशमुख

रितेश बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक चर्चित एक्टर हैं और उनकी गिनती मंझे हुए कलाकारों में की जाती है। उन्होंने अपने नाम में एक I बढ़ा दिया है। पहले वो Ritesh लिखते थे लेकिन अब वो स्पेलिंग Riteish लिखते हैं।

Bollywood Stars

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews