Border 2 के मेकर्स का फैंस को शानदार तोहफा, टिकट की कीमतों में भारी छूट

बॉर्डर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख रही है। इसी बीच मेकर्स ने दर्शकों को एक खास तोहफा दिया है। चलिए जान लेते हैं फैंस को कौन सा गिफ्ट मिला है।
Border 2

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। इस वॉर ड्रामा पर दर्शक काफी प्यार बरसा रहे हैं। इसकी रिलीज को केवल 11 दिन हुए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ पहुंचने को तैयार है।

कुछ दिनों पहले ही सनी देओल को ऑडियंस की तरफ से फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए देखा गया था। वहीं अब मेकर्स ने इस प्यार के बदले फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। दर्शकों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आने वाली है।

कम रुपए में देखें बॉर्डर

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का आनंद अगर आप बड़ी स्क्रीन पर लेना चाहते हैं लेकिन टिकट का प्राइस आपके बजट को हिला रहा है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। मेकर्स ने फैंस को एक ऐसा तोहफा दिया है जिससे वह आसानी से सिनेमाघर में फिल्म देख सकते हैं।

टी-सीरीज के निर्माताओं ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें यह बताया गया है कि मंगलवार को सनी देओल की वॉर ड्रामा केवल 149 रुपए में देखी जा सकती है। मेकर्स ने फैंस के साथ खुशी शेयर करते हुए लिखा मंगलवार अब और भी बड़ा होगा। एक धमाकेदार अनुभव जो आपको मंगलवार के दिन घर से बाहर निकलने लायक बना देगा।

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

फैंस के बीच खुशी की लहर

बॉर्डर 2 की टिकट प्राइस पर मिल रहे इस बड़े डिस्काउंट ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। एक यूजर ने लिखा यह तो मजे ही मजे हैं, अब देखना मंगलवार को 20 करोड़ से ज्यादा कमाएगी। दूसरे यूज़र ने कहा सर जी बहुत अच्छा किया,बहुत ही बढ़िया खबर है, अब हम फिल्म देख पाएंगे। एक ने कहा थैंक यू सर हम पूरी कोशिश करेंगे ऑफिस के बाद यह फिल्म देखने जाएं। वैसे आपको बता दें कि 149 का टिकट प्राइस केवल मंगलवार के लिए रखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews