मीम्स के भगवान कहलाते हैं ये एक्टर, कमाई में कई बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे!

फिल्मों में कॉमेडी एक्टर के रूप में नजर आने वाले यह अभिनेता, प्रोड्यूसर, स्टेज परफॉर्मर और रियलिटी शो होस्ट करते हुए भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि वह विज्ञापन और ब्रांड के लिए भी अच्छी-खासी फीस चार्ज करते हैं।
Bollywood Cinema

बॉलीवुड फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक एक्टर ने फिल्मों में कॉमेडी करके उनका मनोरंजन किया है, जिनमें जॉनी लीवर, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे अभिनेता शामिल हैं। वहीं टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां कपिल शर्मा कॉमेडी के बादशाह माने जाते हैं। वह अपनी एक्टिंग से फैंस को हंसाते हैं। यूं तो सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कभी खुशियों का पल आता है तो कभी दुख की घड़ी भी आती है। रोना हर किसी के लिए आसान होता है लेकिन हंसना सबसे मुश्किल काम। लेकिन इंडस्ट्री में इन सभी अभिनेताओं के स्किल ने सालों से लोगों को हंसाने का काम किया है। लोग उनकी फिल्में देखकर करो ताजा हो जाते हैं।

इन सब के अलावा एक ऐसे भी सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कॉमेडी से तो अपनी पहचान बनाई ही है। साथ ही अब तक अपने 38 सालों के करियर में हजार से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

ब्रह्मानंदम

इस सुपरस्टार का नाम ब्रह्मानंदम है जो कि साउथ के सुपरस्टार हैं, जिनका नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है क्योंकि उन्होंने जीवित एक्टर के रूप में सबसे अधिक फिल्मों में एक्टिंग की है। पिछले 38 सालों से वह अपनी मेहनत और लगन से लोगों को इंटरटेन कर रहे हैं। उनकी कॉमेडी से लोग हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। बता दें कि इस एक्टर को सबसे अमीर कॉमेडियन कहा जाता है। नेटवर्थ में भी इन्होंने कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। साल 1987 में ‘आहा ना पेलेंटा’ से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता की किस्मत रातोंरात बदल गई थी। एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले ब्रह्मानंद ने तमिल, तेलुगू, हिंदी सहित कन्नड़ फिल्में की हैं।

मिल चुका है पद्मश्री अवार्ड

उनके फैंस उन्हें “हास्य ब्रह्म” या फिर “मेम्स के भगवान” जैसे निकनेम से पुकारते हैं। बता दें कि ब्रह्मानंदम को 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था, जो कि देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। फिल्मी करियर में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 6 नंदी पुरस्कार, तेलुगू सिनेमा में एक्टिंग के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए दो फिल्मफेयर अवार्ड, बेस्ट कॉमेडियन के लिए अच्छा सिनेमा अवार्ड के अलावा सबसे अधिक फिल्मों में एक्टिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपाधियां मिल चुकी हैं। वहीं अचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय ने उन्हें मानक डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया है।

शांत स्वभाव

उनके जलवे काफी ज्यादा रहे हैं। कई बार वह पब्लिक डिमांड पर फिल्मों में कास्ट किए गए हैं। साउथ की लगभग सभी फिल्मों में उन्हें देखा जाता है। वह बहुत ही डाउन टू अर्थ व्यक्ति हैं। असल जीवन में वह बहुत ही शांत और मिलनसार किस्म के व्यक्ति हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्वभाव का भी दीवाना है। उनके साथ काम करने वाला हर एक इंसान सेट पर खुश ही रहता है।

नेटवर्थ

कमाई के मामले में भी ब्रह्मानंदम ने सबको पीछे छोड़ दिया है। वह सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक हैं, साथ ही वह सबसे अमीर भी हैं। मीडिया रिसोर्सेज की मानें तो उनकी नेटवर्थ 500 करोड़ रुपए यानी लगभग 60 मिलियन डॉलर से भी अधिक है, जिससे वह रणबीर कपूर, प्रभास, कपिल शर्मा जैसे कई बड़े अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ते हैं। बता दें कि एक्टर हर फिल्म के लिए लगभग 1 से 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। छोटे-छोटे रोल को या फिर कैमियो को भी वह कम नहीं आंकते। वह विज्ञापन और ब्रांड के लिए भी अच्छी-खासी फीस चार्ज करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews