2025 की बेस्ट ओपनिंग बनी ‘छावा’, संभाजी महाराज के किरदार में छाए Vicky Kaushal

विक्की कौशल की फिल्म छावा सिनेमाघरों में धूम मचाते हुए नजर आ रही है। फिल्म की कहानी एक पीरियड ड्रामा है। पहले दिन इसने जबरदस्त कमाई की है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
Chhaava

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी फिल्म ‘छावा’ से चर्चा बटोर रहे हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल को किरदार निभाते देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे। अब विक्की की जबरदस्त एक्टिंग लोगों के होश उड़ा रही है। दूसरी तरफ अक्षय खन्ना का औरंगजेब का किरदार भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

190 करोड़ के बजट में बनाई गई ‘छावा’ का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। अब फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो चलिए आपको बता देते हैं किसने कितनी कमाई की है।

‘छावा’ का ओपनिंग डे कलेक्शन (Chhaava)

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में रश्मिका मंदाना को भी मुख्य किरदार में देखा गया है। अक्षय खन्ना के अलावा आशुतोष राणा भी लीड रोल में नजर आए हैं। सभी कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म के 5 लाख टिकट बिक चुके थे। यह बताया जा रहा है की फिल्म ने पहले दिन 31 करोड रुपए की जबरदस्त कमाई की है। यह शुरुआती आंकड़े हैं और लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह शिवाजी सावंत की नॉवेल ‘छावा’ से ली गई है। इसमें शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की जिंदगी के बारे में बताया गया है। लक्ष्मण, ऋषि वीरमणि और कौस्तुभ ने इसकी स्क्रिप्ट तैयार की है। विक्की ने संभाजी महाराज, रश्मिका ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब और आशुतोष राणा ने सरसेनापति का किरदार निभाया है। दिव्या दत्ता को भी मुख्य किरदार में देखा गया है। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। अब ये अपने बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews