एडवांस बुकिंग में Chhava का धमाल, रिलीज से पहले ही बिके करोड़ों के टिकट

विक्की कौशल को जल्द ही पीरियॉडिक ड्रामा में शानदार किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है।
Chhaava

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। एक्टिंग से लेकर लुक्स और डायलॉग डिलीवरी सभी में उनका कोई जवाब नहीं है। अब उनके आने वाली फिल्म ‘छावा’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

14 जनवरी यानी वैलेंटाइन के दिन ‘छावा’ को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दर्शक इसकी कहानी से काफी उम्मीद लगा कर बैठे हैं और मेकर्स को भी अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। इस फिल्म के धमाल मचाने की उम्मीद को कहीं न कहीं एडवांस बुकिंग की कमाई ने बढ़ा भी दिया है। यह धांसू कलेक्शन करती हुई दिखाई दे रही है।

छावा का एडवांस बुकिंग में कमाल (Chhava)

ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसके देश भर में 2 लाख टिकट बिक चुके हैं और अब भी फिल्म की रिलीज में 2 दिन का समय बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में एडवांस बुकिंग की कमाई का आंकड़ा 7 करोड़ 21 लाख पहुंच चुका है। रिलीज में 2 दिन का समय है इस हिसाब से यह आंकड़ा डबल हो सकता है। फिल्म की ओपनिंग डे का कलेक्शन 18 से 20 करोड़ होने का दावा किया जा रहा है।

4 फॉर्मेट में होगी रिलीज

लक्ष्मण उतेरकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा में विक्की कौशल को छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की भूमिका में देखा जाने वाला है। फिल्म में रश्मिका मंदांना महारानी येसुबाई का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को तैयार करने में लगभग 130 करोड रुपए लगे हैं और यह तभी हिट होगी जब कमाई का आंकड़ा इसके पार जाएगा। यह फिल्म ICE, 4dx, आईमैक्स और 2D में रिलीज होगी। फिलहाल 2D के एडवांस बुकिंग चल रही है और दर्शन ताबड़तोड़ टिकट बुक कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews