छह साल बाद फिर से लौट रहा CID, टेलीविजन पर फिर दिखाई देगी एसीपी प्रद्युमन और दया की जोड़ी

लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज करने वाला शो CID वापसी करने जा रहा है। दरअसल छह साल बाद फिर से टेलीविजन पर शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी की जोड़ी दिखने वाली है। वहीं 26 अक्टूबर को इसका पहला प्रोमो रिलीज किया जाएगा।
छह साल बाद फिर से लौट रहा CID, टेलीविजन पर फिर दिखाई देगी एसीपी प्रद्युमन और दया की जोड़ी

लोगों के दिल में अलग पहचान बनाने वाला चर्चित शो CID ​​छह साल बाद फिर से टेलीविजन पर लौट रहा है। दरअसल इसकी जानकारी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने साझा की है। जानकारी देते हुए एक पोस्टर जारी किया गया जिसमें शिवाजी साटम को एसीपी प्रद्युमन और आदित्य श्रीवास्तव को इंस्पेक्टर अभिजीत के रूप में दिखाया गया है।

दरअसल एक समय था जब सीआईडी ने लोगों के दिलो पर कब्जा जमाया हुआ था। वहीं अब इसके लौटने की खबर से इस शो के चहितों में खुशी की लहर है। इस शो में शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी जैसे बड़े स्टार नजर आने वाले हैं।

6 साल बाद टेलीविजन पर लौट रहा CID

दरअसल यह फेमस शो 6 साल बाद टेलीविजन पर लौट रहा है। वहीं सोनी टीवी के आधिकारिक एक्स पेज पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया कि, “अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें – 26 अक्टूबर को होगा एक धमाकेदार प्रोमो।” वहीं इसके बाद 26 अक्टूबर को रिलीज होने वाले प्रोमो को लेकर फैंस में उत्सुकता देखी जा सकती है। वहीं रिलीज किए गए इस टीजर की शुरुआत आदित्य श्रीवास्तव नामक एक घायल व्यक्ति के क्लोज-अप सीन से शुरू होती है। जबकि बैकग्राउंड में टाइम बम की टिक-टिक का म्यूजिक दिया गया है।
<

h2>शो का टीज़र रिलीज किया गया

शो के थीम ट्रैक पर आधारित करके ही इस टीज़र को रिलीज किया गया है। इसमें आदित्य श्रीवास्तव के क्लोज़अप सीन के बाद बैकग्राउंड में टाइम बम की टिक-टिक का म्यूजिक इसे और भी इंट्रेस्टिंग बना रहा है। वहीं धीरे-धीरे यह आवाज और भी तेज हो जाती है, जब एसीपी प्रद्युम्न पुलिस वैन से छाता पकड़े हुए बाहर निकलते हैं। बता दें कि इस शो को बीपी सिंह द्वारा डायरेक्ट किया गया है। जबकि इसे फायरवर्क्स प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

दरअसल CID सबसे लंबे चलने वाले शो में शामिल है इसका प्रीमियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 21 जनवरी, 1998 से 27 अक्टूबर, 2018 तक हुआ। 20 साल तक इसे लोगों द्वारा भरपूर प्यार दिया गया। वहीं इस अवधि में इसके 1,547 एपिसोड प्रसारित किए गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews