एडवांस बुकिंग में ‘Cocktail 2’ का कमाल, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों के बीच में काफी बज बना हुआ है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। चलिए इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन जान लेते हैं।
Cocktail 2

शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के गानों से लेकर ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। हर कोई इन तीनों कलाकारों की तिकड़ी को बड़े परदे ओर देखने के लिए एक्साइटेड है। रिलीज में केवल एक दिन का वक्त बचा है और उसके पहले फिल्म को एडवांस बुकिंग में धूम मचाते देखा जा रहा है। जी हां, रविवार से फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं।

जब शुरुआत में एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हुई थी तब कमाई की रफ्तार धीमी थी। लेकिन जैसे-जैसे रिलीज की तारीख पास आ रही है टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है। चल जान लेते हैं कि आखिरकार सिनेमा घरों में दस्तक देने से पहले इस फिल्म के कितने नोट छाप लिए हैं।

फर्स्ट डे के बिके हजारों टिकट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर कौन है पहले दिन के लिए 57000 से ज्यादा टिकट बेच ली है। कलेक्शन की बात करें तो बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म 1.97 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वही ब्लॉक सीटों का आंकड़ा मिलाकर यह कलेक्शन 3.67 करोड़ तक पहुंच गया है। यह नंबर ज्यादा कमाल के नहीं है लेकिन रिलीज से पहले इन्हें बुरा भी नहीं कहा जा सकता। एडवांस बुकिंग के लिए आज का पूरा दिन बचा है जिससे यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग के हिसाब से फिल्म की ओपनिंग कैसी होगी ये देखने वाली बात है।

कब आ रही है फिल्म

कॉकटेल 2, 19 जून को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। फिल्म के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इसके साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई भारत भाग्य विधाता और मैं वापस आऊंगा की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इनका कुछ खास जोर नहीं चला। वहीं हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट वीकेंड पर कॉकटेल 2 को टक्कर दे सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews