रजनीकांत की Coolie ने OTT पर दी दस्तक, हिंदी बेल्ट के दर्शकों को करना होगा इंतजार

रजनीकांत ने अपनी फिल्म कुली को लेकर दर्शकों के बीच जमकर चर्चा बटोरी है। अब इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है लेकिन हिंदी बेल्ट के दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
Coolie

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली (Coolie) पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ये इंतजार लगभग खत्म हो चुका है क्योंकि मूवी ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी गई है। हालांकि अभी हिंदी भाषा में रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को थोड़ा समय रुकना होगा।

इस साल 15 अगस्त के मौके पर रजनीकांत की इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। ऋतिक रोशन की फिल्म मोटू के साथ इसका क्लेश हुआ था इसके बावजूद भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही। मूवी ऑनलाइन रिलीज हो गई है लेकिन हिंदी के दर्शकों को यह कब और कहां देखने को मिलेगी चलिए जान लेते हैं।

OTT पर आई Coolie

पिछले हफ्ते ही मेकर्स की तरफ से कुली की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया था। आज रात के 12 बजे से ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है। 120 करोड रुपए की मोटी रकम लेकर इस फिल्म के डिजिटल राइट्स बेचे गए थे। जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ यह मल्टी स्टार पर आ चुकी है।

हिंदी में कब और कहां

अन्य भाषाओं के दर्शकों को तो रजनीकांत का तोहफा मिल चुका है लेकिन अगर आप इसे हिंदी में देखना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज की गई है। हिंदी बेल्ट के दर्शकों को अभी रिलीज का इंतजार करना होगा। अगर आप ज्यादा एक्साइटेड है तो सब टाइटल के माध्यम से इसे देख सकते हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, नागार्जुन, सत्यराज, सुबीन शाहिर, रंचिता राम, उपेंद्र राव और आमिर खान जैसे कलाकार मौजूद है।

हिंदी में कहां देख सकेंगे

जानकारी के मुताबिक फिल्म के मार्क्स ने हिंदी रिलीज को लेकर तगड़ी प्लानिंग बनाई है। मेकर्स थियेटर रिलीज के 8 हफ्ते बाद इसे हिंदी में OTT पर रिलीज करेंगे। इसे कर सप्ताह होने वाले हैं ऐसे में दर्शकों का इंतजार थोड़ा लंबा चलने वाला है। हालांकि, इसके ओटीटी पर रिलीज होने के बाद अब यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह हिंदी में भी जल्द ही आ सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews