Sara Ali Khan के पीछे थिएटर तक पहुंची पैपराजी की भीड़, गुस्साई एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

sara ali khan

Sara Ali Khan: सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपने सादगी भरे अंदाज और शानदार स्वभाव के लिए पहचाना जाता है। वह हमेशा अपने फैंस और मीडिया से मुस्कुराते हुए बातचीत करते हुए मिलती हैं और कभी किसी को निराश नहीं करती। पैपराजी से मिलने के दौरान वह बड़े ही अच्छे से मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं और उनकी यही बात उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है।

बॉलीवुड का हर सितारा हमेशा ही कैमरा की भीड़ से घिरा रहता है। जब अपने प्रोजेक्ट पर कम कर रहे होते हैं तो शूटिंग के लिए उनके आसपास कैमरा मौजूद रहते हैं। वहीं जब वह बाहर होते हैं तो मीडिया की भीड़ उन्हें तस्वीर और वीडियो लेने के लिए घेर लेती है। यही वजह है कि सितारे हमेशा यह कहते हैं कि उनकी कोई पर्सनल जिंदगी नहीं होती है, वह हमेशा पब्लिक का हिस्सा रहते हैं। हालांकि, कई बार सितारों को गुस्सा करते हुए भी देखा जाता है और वह मीडिया से उन्हें पर्सनल स्पेस देने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं।

सारा अली खान हमेशा पैपराजी आज का हंसकर स्वागत करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि बहुत देर तक किया गया पीछा या फिर बार-बार खींची जा रही तस्वीर एक्टर्स को परेशान कर देती है। ऐसा ही कुछ सारा अली खान के साथ भी हुआ, जिसकी वजह से उन्हें गुस्सा आ गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी ने किया पीछा

बता दें कि सारा अली खान मुंबई की मल्टीप्लेक्स में अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने और एंजॉय करने के लिए पहुंची थी। इसी बीच पैपराजी की नजर उन पर पड़ गई और ढेर सारे कैमरामैन उनके पीछे-पीछे थिएटर तक पहुंच गए। एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। जब उन्हें फोटो क्लिक करवाने के लिए बोला गया तो उन्होंने खुशी से पोज दे दिए लेकिन जब बार-बार उनकी तस्वीर और वीडियो ली जा रही थी, तो यह उन्हें पसंद नहीं आया।

सारा को आया गुस्सा

पैपराजी का बार-बार तस्वीरें क्लिक करना और वीडियो बनाना एक्ट्रेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था। उन्होंने कई बार इशारे में उन्हें कैमरा बंद करने के लिए भी कहा लेकिन इसके बावजूद भी जब कैमरामैन नहीं माने तो सारा ने कैमरा की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कहा कि प्लीज अब बंद कर दो, मुझे अच्छा नहीं लगता है। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

sara ali khan

फैंस ने किया सपोर्ट

जब सारा अली खान को पैपराजी को बार-बार तस्वीरें क्लिक करने से मना करने की यह बात फैंस तक पहुंची, तो सभी उनका सपोर्ट करते दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा कि बिल्कुल सही बात है, हमेशा पीछे लगे रहते हो ऐसा नहीं करना चाहिए। दूसरे ने कहा प्राइवेट स्पेस देना चाहिए हमेशा पीछे पड़ जाते हैं। एक अन्य ने कहा उनकी भी कोई जिंदगी है, उन्हें जीने दो हमेशा पीछे लगे रहते हो। इसके अलावा कई फैंस एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews