Daljeet Kaur Marriage: 40 की उम्र में एक्ट्रेस दलजीत कौर ने रचाई दूसरी शादी, 9 साल के बेटे का हाथ थाम स्टेज पर ली एंट्री

Daljeet Kaur Marriage

Daljeet Kaur Marriage Photos: इस प्यार को क्या नाम दूं से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दलजीत कौर 40 साल की उम्र में एक बार फिर दुल्हनियां बन गई हैं। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी के बाद अब आखिरकार उन्होंने निखिल पटेल के साथ सात फेरे ले लिए हैं जिसका वह महीनों से इंतजार कर रही थी।

एक्ट्रेस की शादी की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। जिस दिन से उन्होंने बिजनेसमैन निखिल के साथ अपनी इंगेजमेंट का ऐलान किया था तभी से उनसे जुड़ी कोई ना कोई बात लगातार सामने आ रही है। अब शादी के बाद उनकी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

वायरल हुई Daljeet Kaur Marriageकी तस्वीरें

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें वह सफेद रंग के लहंगे पर लाल रंग की चुन्नी डाले हुए नजर आ रही हैं और निखिल ने भी सफेद रंग की शेरवानी पहन रखी है।

एक्ट्रेस का बेटा जेडन भी शादी की तस्वीर और वीडियो में दिखाई दे रहा है और वही अपनी मां को हाथ थाम कर स्टेज तक लेकर गया। ये मोमेंट काफी सुंदर था जब बच्चा अपनी मां को जिंदगी के नए सफर के लिए हाथ पकड़ कर ले जा रहा था।

दलजीत कौर ने निखिल को खिलाई मिठाई

जब दलजीत स्टेज पर पहुंची तो वह और निखिल एक दूसरे को काफी देर तक निहारते रहे और उसके बाद वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद निखिल ने भी एक्ट्रेस को गले लगाया और धीरे से दोनों एक दूसरे को कुछ कहते हैं और हंसने लगते हैं।

इसके बाद जब यह कपल जब स्टेज पर बैठा तो एक्ट्रेस ने अपने पति को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया। उनकी शादी के मौके पर सनाया ईरानी, करिश्मा तन्ना, प्रणिता पंडित, सुनैना फौजदार, रिद्धि डोंगरा समेत कई सितारों की महफिल सजी हुई देखी गई।

अफ्रीका जाएंगी एक्ट्रेस

दलजीत कौर की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद यह दोनों अलग हो गए थे और अब वो निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

एक्ट्रेस ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि शादी के बाद वह अपने बेटे के साथ अफ्रीका चली जाएंगी और फिर बाद में अपने पति के साथ यूके में अपने घर गृहस्थी बसाएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews