VIDEO: जब स्टेज पर फूट-फूट कर रोने लगीं सपना चौधरी, बोली-अब नाचना छोड़ दूंगी

dancer-sapna-chaudhary-crying-on-stage-video-viral

नई दिल्ली| हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं| बीते दिनों उनके कांग्रेस में जाने और चुनाव लड़ने की चर्चाएं जमकर वायरल हुई, अब उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते हुए लोगों से माफी मांग रही हैं और कह रही हैं कि वो अब नाचना छोड़ देंगी| ऐसा क्या हुआ कि सपना को रो रोकर माफ़ी मांगनी पड़ी| 

दरअसल, सपना स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भड़क गई और रोते हुए लोगों से माफ़ी मांगी और कहा कि मैं नाचना छोड़ दूंगी|  क्या अकेली सपना ही नाचती है हरियाणा में? यहां कोई मेरे घर फ्री में पैसे देने नहीं आ आएगा. मुझे जरूरत नहीं है कि मैं प्रोग्राम करूं, मैं तो सिर्फ यहां आप सभी के प्यार के वास्ते आई हूं| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे सपना बिग बॉस कंटेस्टेंट व हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी स्टेज पर खड़े होकर लोगों के सामने रो रही हैं और माफी मांगते हुए कहती हैं कि मेरे शो में अगर कोई पिटता है तो गालियां सपना को मिलती हैं|  आप ही बताइए कि इसमें मेरी क्या गलती है. वीडियो में सपना काफी नाराज नजर आ रही हैं| वीडियो में सपना कह रही हैं कि मैं सूट पहनकर नाचती हूं तो लोग कहते हैं कि मैं संस्कारी नहीं हूं| ऐसा है तो मैं नाचना छोड़ दूंगी|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो सोमवार को सपना चौधरी हरियाणा के जुलाना में हुए एक कार्यक्रम का है| जहां उनको देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस वालों के पसीने छूट गए। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वरदत्त और क्रिकेट खिलाड़ी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा भी शामिल हुए थे। सपना चौधरी ने जब मासूम शर्मा के साथ गाना शुरू किया तो साउंड सिस्टम में थोड़ी खराबी आ गई तब सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद एक आफत हैं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews