
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दारा सिंह बहुत बड़ा नाम है, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। आज भी लोग उन्हें भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान के तौर पर ही पहचानते हैं, जिन्हें रुस्तम-ए-हिंद भी कहा जाता है। दिग्गज अभिनेताओं में शुमार एक्टर की दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। वह अपनी फिल्मी दुनिया के अलावा निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आए दिन उनकी खबरें अखबार के जरिए फैंस को पढ़ने को मिलती हैं।
यूं तो फिल्मी गलियारों में एक्टर और एक्ट्रेस की खबरें वायरल होना एक आम बात है। कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो सोशल मीडिया से काफी ज्यादा दूरी भी बनाए रखते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम ही देखने को मिला है।
हुई दूसरी शादी
बात करते हैं बिंदु दारा सिंह के निजी जीवन की, जिनकी दो शादियां हुई थीं। खास तौर पर वह अपनी दूसरी पत्नी डीना उमरोवा को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। उनकी बेटी और हॉटनेस हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। वह इतनी खूबसूरत हैं कि वह कई सारी एक्ट्रेसेस पर भी भारी पड़ती हैं। बता दें कि देना रूस की रहने वाली हैं, जो कि मॉडल रह चुकी हैं। हालांकि, विंदू दारा सिंह से शादी होने के बाद उन्होंने अपने करियर को ब्रेक दे दिया और फैमिली के साथ जीवन जीने लगी हैं। बता दें कि दोनों खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
रियल लाइफ में वह बहुत ही ज्यादा हॉट और खूबसूरत हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी फोटोस वायरल होती रहती हैं। बोलने के मामले में वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस दिशा पटानी सहित नोरा फतेही तक को पीछे छोड़ देती हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस अपना होश खो बैठते हैं। सोशल मीडिया पर देना बहुत ही एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस के दिलों को छू जाती हैं और कमेंट की बौछार भी होती है।
जी रहे खुशहाल जीवन
दारा सिंह के बेटे यानी विंदू दारा सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी एक्ट्रेस फराह नाज के साथ हुई थी। करीब 6 साल बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी, जिसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। उसके बाद उन्होंने डीना उमरोवा से शादी रचाई। पिछले 19 सालों से दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिनका नाम अमिलिया रंधावा है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

