‘धमाल 4’ को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करेगी। सेंसर बोर्ड की ओर से इस फिल्म को सर्टिफिकेट मिल चुका है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Dhamaal 4

अजय देवगन अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आ रही है उसके मुताबिक समय से पहले सेंसर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दर्शकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है।

धमाल के अब तक आई किश्तों ने दर्शकों को खूब लोटपोट करने का काम किया है। अब अगर आप भी इस फिल्म के साथ है इसका इंतजार कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं कि इसे क्या सर्टिफिकेशन मिले और फिल्म का रन टाइम कितना होने वाला है।

धमाल 4 को मिला सर्टिफिकेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। हालांकि, इसके लिए फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

खबरों के मुताबिक हाथ से किए जाने वाले इशारों के दो सीन बदले गए हैं। जबकि अश्लील शब्दों को बदलने को भी कहा गया है। सबसे खास बात यह है की फिल्म से कोई भी सीन पूरी तरह नहीं हटाया गया है। इन बदलाव के बाद मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म का रन टाइम 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट का होने वाला है। इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा वापसी करते नजर आएंगे। वहीं ईशा गुप्ता, अंजली आनंद, संजीदा शेख, विजय पाटकर, रवि किशन, उपेंद्र लिमये इस फ्रेंचाइजी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे।

कब आएगी फिल्म

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 10 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित, इंद्र कुमार और कुमार मंगत पाठक ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews