रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई धमाल 4, इन फिल्मों को दी मात

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने बड़े पर्दे पर आते ही धूम मचाना शुरू कर दी है। पहले ही दिन अपने कलेक्शन से इसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
Dhamaal 4

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। जब वेलकम टू द जंगल की सफलता के बीच इसने सिनेमाघर में कदम रखा तो पहले ही दिन कमाल कर दिया। इस फिल्म ने अपनी एंट्री के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है।

इस कॉमेडी फिल्म ने बड़े पर्दे पर तब एंट्री की जब पहले से ही अल्फा और वेलकम 3 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थी। इन फिल्मों की कमाई सिंगल डिजिट में करोड़ों रुपए थी। लेकिन धमाल 4 ने डबल डिजिट के साथ खाता खोला है। चलिए जान लेते हैं पहले दिन का फिल्म ने क्या कमाल दिखाया है।

धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी धमाल 4  बीते दिन सिनेमाघर में रिलीज की गई है। मेकर्स की तरफ से फिल्म का खूब ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया लेकिन उसके बाद भी पहले दिन इसकी कमाई शॉकिंग रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13.75 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया है।

कैसा रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस फिल्म ने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना दबदबा दिखाया है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कलेक्शन करोड़ों रुपए रहा। इसका डे वन ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रहा। इस तरह से इंडियन और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में 21.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

इन फिल्मों को पछाड़ा

अपनी रिलीज के साथ ही धमाल 4 ने कई फिल्मों को टक्कर दी है। ये गुरुवार तक 2 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही थी लेकिन धमाल 4 को एंट्री के साथ ही इसका कलेक्शन 1 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं अल्फा पर भी इसका असर नजर आया और फिल्म ने सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए कमाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews