Dharmendra Deol Post: हीमैन का पत्नी और बच्चों के नाम इमोशनल पोस्ट, बयां की अपनी फीलिंग्स

Dharmendra Deol

Dharmendra Deol Post: दिग्गज कलाकार और हीमैन के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र देओल अपने दौर के सबसे डैशिंग हीरो में से एक थे और लड़कियां उन पर जान छिड़का करती थी। एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अब उनकी उम्र 87 साल की हो चुकी है। उम्र के इस दौर में वह आज भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और कोई ना कोई पोस्ट कर अपने दिल का हाल बयां करते रहते हैं।

इस समय धर्मेंद्र का एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस का दिल भर आया है। यह पोस्ट एक्टर ने अपनी बीवी हेमा और बेटी अहाना और ईशा के नाम लिखा है।

धर्मेंद्र देओल का इमोशनल पोस्ट

एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी ईशा देओल के साथ तस्वीर शेयर की है और लिखा कि हेमा, ईशा और आहना और मेरे सभी प्यारे बच्चे वोहरा और तख्तानी को मैं बहुत प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं। मेरी उम्र और बीमारी मुझे यह बता रही है कि मैं आप सभी से पर्सनली बातें कर सकता था.. लेकिन!

फैंस ने लुटाया प्यार

धर्मेंद्र की इस पोस्ट को देखने के बाद इंडस्ट्री के कई जाने पहचाने चेहरे और फैंस उन पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह बहुत ही शानदार कलाकार हैं और उन से बड़ा हीरो कोई नहीं है वह हमेशा सभी को इंस्पायर करते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र उस समय चर्चा में आए थे जब उनके पोते करण देओल की शादी थी। इस दौरान रिसेप्शन पार्टी अटेंड करने पहुंचे धर्मेंद्र ने स्टेज पर जमकर डांस किया था और उनके वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

एक्टर का वर्क फ्रंट

87 साल की उम्र हो गई है इसका यह मतलब नहीं है कि अपने जमाने के इस दिग्गज कलाकार ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और जल्द ही उन्हें करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाने वाला है। इसके अलावा वह अपने 2 में दिखाई देंगे जो साल 2007 में आई फिल्म अपने का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ और किरण खेर को देखा गया था अब दूसरे पार्ट में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews