अब कैसी है दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत? बीते 8 दिनों से घर पर चल रहा इलाज, हेल्थ पर आया अपडेट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर ही अपना इलाज करवा रहे हैं। अब उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया है जिसके मुताबिक उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
Dharmendra

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से 12 नवंबर को वह परिवार के साथ घर लौट गए थे। जब अभिनेता को एडमिट किया गया था तब फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई थी। अब भी चाहने वाले उनकी तबीयत के बारे में जान लेना चाहते हैं।

जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल में थे तब उनकी मौत की अफवाह भी सामने आई थी जिसे परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया था। पिछले आठ दिनों से घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है और अब उनकी सेहत को लेकर अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है।

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट सामने आई है उसके मुताबिक उनकी हालत में पहले से सुधार है। एनडीटीवी की रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर का ट्रीटमेंट काम कर रहा है और अभिनेता धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। यह खबर एक्टर के चाहने वालों और परिवार के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें अभी पूरी तरह से ठीक होने में समय लग सकता है।

लगातार हाल जान रहे सितारे

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अब घर पर ही धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे लगातार उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंच रहे हैं। बीते ही दिनों शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के साथ एक्टर के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने हेमा मालिनी से मुलाकात करने के बाद X पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “अपनी बेस्ट हाफ पूनम सिन्हा के साथ बेहद प्यारी फैमिली से मिलने, उनका अभिवादन करने, ईश्वर की कृपा प्राप्त करने गया। हमने उनके, अपने बड़े भाई और परिवार कुशलक्षेम की जानकारी ली।” इसके पहले अमिताभ बच्चन भी एक्टर के घर पहुंचे थे। उनके अस्पताल में रहने के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे सितारे पहुंचे थे।

परिवार ने की प्राइवेसी की मांग

बता दें कि जब धर्मेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा था तब उनके निधन की झूठी खबर तेजी से फैल गई थी। इस पर परिवार ने आपत्ति जताई थी। हेमा मालिनी और ईशा देओल सहित परिवार के सदस्यों ने बयान जारी कर मीडिया को इस तरह की सूचना न फैलाने की रिक्वेस्ट की थी। फैंस से यह कहा गया था कि किसी भी तरह की खबर पर तब तक विश्वास ना करें जब तक परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं दिया जाता। मीडिया से फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट भी की गई थी। अब ताजा अपडेट के मुताबिक धर्मेंद्र की सेहत में सुधार दिख रहा है और चाहने वाले लगातार उनके तंदुरुस्त होने की दुआ कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews