पाकिस्तान में इतनी सस्ती मिल रही धुरंधर, बैन के बाद भी घर-घर पहुंचे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, पाकिस्तान में ये केवल 16 रुपए में मिल रही है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की धुरंधर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी खूब धूम मचाई है। फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इसका क्रेज इतना ज्यादा है कि अब सीक्वल का इंतजार किया जा रहा है। दुनिया भर के दर्शकों ने इस फिल्म का आनंद लिया लेकिन पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया गया था।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है। जिससे यह साफ हो गया है की बैन भी इस फिल्म को पाकिस्तान तक पहुंचने से नहीं रोक पाया है। पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में इस फिल्म को महीना तक बैन का सामना करना पड़ा लेकिन यह बाजारों में अभी भी उपलब्ध है। हालांकि, इसकी जो कीमत है वह आपको हैरान कर देगी।

सस्ते दाम में मिल रही धुरंधर

पाकिस्तान के बाजारों में धुरंधर बहुत कम कीमत में मिल रही है। इसे दर्शकों के लिए हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध करवाया गया है लेकिन इसकी पायरेटेड कॉपी अब भी बाजारों में मिल रही है।

यूट्यूबर ने बताई कीमत

न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कार्ल रॉक ने कराची रेनोबो सेंटर से अपनी ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। यहां पर फिल्म की पायरेटेड कॉपी की डीवीडी दुकानों में बेची जा रही थीं। वो रणवीर की फिल्म की तस्वीर दिखा रहे एक दुकानदार के पास जाते हुए दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Karl Rock (@iamkarlrock)

कितने में मिल रही फिल्म

यूट्यूबर ने दुकानदार से बात करते हुए कहा पाकिस्तान में इंडियन फिल्में बैन हैं, लेकिन मुझे एक नई फिल्म मिली जो हिन्दुस्तान की है। जब उन्होंने पायरेटेड कॉपी की कीमत पूछी तो दुकानदार ने बताया कि यह 50 पाकिस्तानी रुपए की है यानी भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 16 रुपए है। यूट्यूबर इसे बहुत सस्ता बताते नजर आए।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सामने आया तुरंत ही वायरल होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की कमेंट करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हंसी से भरा हुआ है उम्मीद है एक दिन हालात बदल जाएंगे। एक ने कहा दोनों देशों के बीच इतनी नफरत क्यों है। वहीं एक का कहना था ये फिल्म भारत से ज्यादा पाकिस्तान में हिट हुई थी। इस तरह के कई सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews