नेटफ्लिक्स ला रहा धुरंधर का रॉ एंड अनदेखा वर्जन, कहानी में होंगे नए ट्विस्ट

धुरंधर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म का अनदेखा और रॉ वर्जन रिलीज किया जाने वाला है। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
Dhurandhar

धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर जो धूम मचाई है उसके बारे में हर कोई जानता है। दूसरी किस्त का डिजिटल रिलीज विदेश में हो चुका है। इससे फैंस के बीच तगड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच इस फ्रेंचाइजी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

नेटफ्लिक्स की ओर से यह घोषणा की गई है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म का रॉ और अनदेखा वर्जन बहुत ही जल्द प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा। फैंस के बीच इस घोषणा के बाद जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर होने क्या वाला है।

कैसा होगा धुरंधर का रॉ एंड अनदेखा वर्जन

डिजिटल प्लेटफॉर्म की अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों के बीच इस बात की चर्चा है कि उन्हें इस वर्जन में क्या देखने को मिलने वाला है। सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स ने ये बताया है कि पहला हिस्सा ओटीटी पर वापस आएगा। इसमें वह फुटेज होंगे जो थिएटर में रिलीज नहीं किए गए हैं।

प्लेटफॉर्म की ओर से एक नया पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि धुरंधर का रॉ और अनदेखा वर्जन 22 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है आंधी आ रही है और इस बार एक्स्ट्रा घातक। धुरंधर रॉ एंड अनदेखा देखें, 22 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में नेटफ्लिक्स पर।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कहां आएगा दूसरा पार्ट

पहले पार्ट के अनदेखे वर्जन की अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या दूसरा हिस्सा भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि धुरंधर द रिवेंज को 4 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे विदेशों में 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है।

कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन

फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो ऐसे 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। इसका दूसरा हिस्सा 19 मार्च को रिलीज हुआ था। स्पेशल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर जैसे सितारे हैं। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1307 करोड रुपए कमाए थे और सीक्वल ने 1790 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews