धुरंधर का नया कमाल, 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 भारतीय फिल्मों में बनाई जगह

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एनिमल को पछाड़ ये टॉप-10 भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
Dhurandhar 2

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जब से रिलीज हुई है तब से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसे एक के बाद एक रिकॉर्ड्स अपने नाम करते हुए देखा जा रहा है। इसने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 21 दिसंबर, रविवार को एक बड़ा कमाल करते हुए धुरंधर ने टॉप 10 भारतीय फिल्म की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में इसका नंबर दसवां है लेकिन इसने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को पीछे छोड़ दिया है।

एनिमल को धुरंधर ने चटाई धूल

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल इस लिस्ट में दसवें नंबर पर ट्रेंड कर रही थी। तीसरे रविवार को ही अपनी 555 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ धुरंधर ने इसे पीछे छोड़ दिया। एनिमल का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड रुपए है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अपनी रिलीज के 16 दिन तक धुरंधर 517.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। 17वें दिन फिल्म ने 38.50 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके चलते फिल्म की कमाई का आंकड़ा 555.75 करोड़ पहुंच गया है।

कौनसी हैं टॉप फिल्में

1234.1 करोड़ की कमाई के साथ पुष्पा द रूल पार्ट 2 पहले नंबर पर है। 1030 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर बाहुबली, 59.7 करोड़ की कमाई के साथ केजीएफ चैप्टर 2 तीसरे नंबर पर, 782.2 करोड़ की कमाई के साथ चौथे नंबर पर, 646.31 करोड़ की कमाई के साथ कल्कि 2898 एडी पांचवें, 640.25 के साथ जवान छठे, 633.42 करोड़ के साथ कांतारा चैप्टर 1 सातवें, 601.54 के साथ छावा आठवें, 597.99 करोड़ के साथ स्त्री 2 नौवें और 555.7 करोड़ के साथ धुरंधर दसवें नंबर पर है।

कैसी है धुरंधर

फिल्म की बात करें तो यह इसका पहला हिस्सा है जिसमें रणवीर सिंह,आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन मुख्य किरदारों में हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से चल रही है। इसका सीक्वल अगले साल मार्च में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews