Dhurandhar The Revenge पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कम किया गया फिल्म का रनटाइम

धुरंधर रिवेंज को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्साह है वह फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके एडवांस बुकिंग की कमाई के तौर पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ सीन पर कैंची चलाई है।
Dhurandhar The Revenge

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2, कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले इस फिल्म का 18 मार्च यानी आज पेड प्रीव्यू रखा गया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में यह जानकारी आई थी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसका रन टाइम काम करके 3 घंटा 52 मिनट कर दिया है। हालांकि अभी बताया जा रहा है कि एक बार फिर से फिल्म पर कैंची चली है और फाइनल रन टाइम इससे भी काम हो चुका है। फिल्म के कुछ सीन पर भी कैंची चलाई गई है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

धुरंधर द रिवेंज पर सेंसर बोर्ड की कैंची

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारे कट के बाद धुरंधर 2 का फाइनल रन टाइम 3 घंटा 49 मिनट हो गया है। यह पहली फिल्म के रन टाइम से 15 मिनट ज्यादा है। इसके अलावा फिल्म में विचलित करने वाले और ड्रग्स से जुड़े हुए सीन के लिए चेतावनी और डिस्क्लेमर लगाया गया है।

इन चीजों को हटाने के आदेश

धुरंधर 2 को लेकर सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने के आदेश दिए हैं। इसमें जो गाली गलौज वाले सीन है उन्हें म्यूट करने और कुछ शब्दों को बदलने को कहा गया है। इसके अलावा जिन सीन में ज्यादा मारधाड़ है उनकी लंबाई कम करने को कहा गया है। नोटबंदी की तारीखों को सबटाइटल में ठीक किया गया है और कुछ इंग्लिश सब टाइटल भी करेक्ट करवाए गए हैं। फिल्म के एंड क्रेडिट में भी एक मिनट काटा गया है।

फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

धुरंधर का रन टाइम तय होने के बाद सेंसर बोर्ड ने इस ए सर्टिफिकेट दिया है। रणवीर सिंह और संजय दत्त की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। फिल्म का पहला हिस्सा 6 गल्फ कंट्री और पाकिस्तान में बैन किया गया था। दूसरा हिस्सा भी यहां पर रिलीज नहीं किया जाएगा।

एडवांस बुकिंग में जमकर कमाई

धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने की उम्मीद लगाई जा रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में यह कमाई कर भी रही है। 17 मार्च तक इस फिल्म में फर्स्ट डे शो के लिए 29 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं पेड प्रीव्यू शोज से इसने लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में यह 65 करोड़ कमा चुकी है। अब तक के सभी आंकड़े मिले तो रिलीज से पहले उसने 135 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके रिलीज होने के बाद यह कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews