OTT पर आते ही ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने मचाई धूम, ओपनिंग वीकेंड पर मिले 5 करोड़ दर्शक

रणवीर सिंह की धुरंधर धूम मचाने से बाज नहीं आ रही। सिनेमाघरों में करोड़ों छापने के बाद अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की महफिल लूट रही है।
Dhurandhar The Revenge

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने सिनेमाघरों में जमकर धूम मचाई है। इसमें कमाई के मामले में बड़ी से बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और कहानी और एक्शन से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। अब ऐसा लग रहा है कि सिनेमाघर के बाद ओटीटी की बारी आ चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन रिलीज होने के बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए टूट पड़े हैं और एक नया रिकॉर्ड बन गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने इस बारे में जानकारी दी है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 5 करोड़ दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस तरह से ये स्ट्रीमिंग साइट का अब तक सबसे बड़ा डिजिटल लॉन्च बन चुकी है।

धुरंधर द रिवेंज का ओटीटी पर रिकॉर्ड

ये फिल्म लगभग 12 हफ्ते तक सिनेमाघरों में रही। इसके बावजूद भी ओटीटी पर आते ही दर्शक इस पर टूट पड़े हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध इस फिल्म को सिनेमाघरों में हुई रिलीज के ओपनिंग वीकेंड से 5 गुना ज्यादा दर्शक मिले हैं।

OTT पर मिले 5 करोड़ दर्शक

रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर 2 को देखने का ये आंकड़ा 60% कनेक्टेड टीवी डिवाइस से मिला है। जिओ हॉटस्टार का कहना है कि शुरुआती वीकेंड में 5 करोड़ दर्शकों को जोड़ना बड़े पैमाने पर दर्शकों की क्षमता को बताता है।

रॉ और अनदेखे वर्जन का क्रेज

जियो हॉटस्टार के मुताबिक दर्शकों का इंगेजमेंट बढ़ाया जा सके इसके लिए फिल्म का रॉ एंड यानी अनदेखा वर्जन भी पेश किया गया है। इसके अलावा 30 मिनट का प्री शो भी पेश किया गया है। जिसमें बिहाइंड द सीन और कलाकारों के साथ बातचीत शामिल की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

पहली किस्त को मिला था अच्छा रिस्पांस

केवल धुरंधर द रिवेंज को ही नहीं बल्कि इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त धुरंधर को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार रिस्पांस मिला था। रिलीज होने के 3 दिनों के भीतर इसे 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। धुरंधर 2 का प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे हुआ था। 5 जून से ये सब्सक्राइबर्स के लिए उबलब्ध करा दी गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews